फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: A team of Under Secretaries from Delhi came on a tour of the state, CM said- the state has innovated

MP News: प्रदेश के दौरे पर दिल्ली से आया अवर सचिवों का दल, CM बोले-स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रदेश ने किया नवाचार

Tue, 02 Sep 2025 10:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 02 Sep 2025 10:37 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से प्रधानमंत्री कार्यालय के अवर सचिव विनोद बिहारी सिंह के नेतृत्व में 38 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। तीन दिन की यात्रा पर आए इन अधिकारियों ने सांची और पचमढ़ी का भ्रमण किया और मध्यप्रदेश की सुंदरता व विरासत की सराहना की।

विज्ञापन
MP News: A team of Under Secretaries from Delhi came on a tour of the state, CM said- the state has innovated
प्रदेश के दौरे पर दिल्ली से आया अवर सचिवों का दल, सीएम से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को मंत्रालय में प्रधानमंत्री कार्यालय के अवर सचिव विनोद बिहारी सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों के 38 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधि मंडल में भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में कार्यरत अवर सचिव शामिल थे। यह सभी अवर सचिव इस मिड कैरियर कोर्स के बाद उप सचिव के पद पर पदोन्नत होंगे और अलग-अलग मंत्रालयों में उनकी पदस्थापना की जाएगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: भोपाल में तीन कलेक्टर समेत कई अधिकारियों का सरकारी बंगलों पर कब्जा, तत्काल खाली करने का नोटिस
विज्ञापन


प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने तीन दिवसीय मध्य प्रदेश यात्रा में विश्व धरोहर स्मारक सांची (जिला रायसेन) और हिल स्टेशन पचमढ़ी (जिला नर्मदापुरम) का भ्रमण भी किया। भारत सरकार के अधिकारियों ने बताया कि वे मध्य प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक विरासत से प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के हृदय प्रदेश में सभी का स्वागत है। मध्य प्रदेश अनेक नवाचारों को अपनाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में विकास के पैमानों पर कार्य कर रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी और उपलब्धियों भी गिनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के स्मारकों और मंदिरों की संरचना पर केंद्रित हैं नई दिल्ली के महत्वपूर्ण भवन
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि जहां राष्ट्रपति भवन का सेंट्रल डोम (मुख्य गुंबद) सांची के स्तूप से प्रेरित है। वहीं पुरानी संसद भवन का आकल्पन मुरैना जिले के मितावली-पड़ावली स्थित 64 योगिनी मंदिर की तरह किया गया था। नए संसद भवन की डिजाइन भी प्रदेश के विदिशा स्थित विजयपुर मंदिर की संरचना से मिलती जुलती है। इस तरह राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में महत्वपूर्ण भवनों के निर्माण में मध्यप्रदेश के स्मारकों और मंदिरों के अनुरूप आकल्पन प्रदेश के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने कहा कि भारत सरकार के यह सभी अधिकारी जनकल्याण की दृष्टि से विभिन्न मंत्रालयों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-  त्यौहार अग्रिम बढ़ाने की मांग: MP में 16 साल से 4000 मिल रहा, कर्मचारियों ने CM से की 10 हजार करने की अपील
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed