फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: A question was asked in KBC about MP's Lokpath app, know why MP's name is in national discussion

MP News: केबीसी में पूछा गया मप्र के लोकपथ ऐप को लेकर सवाल, जानिए क्यों है एमपी का नाम राष्ट्रीय चर्चा में

Sat, 07 Dec 2024 01:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 07 Dec 2024 01:08 PM IST
सार

प्रसिद्ध टीवी सीरियल कौन बनेगा करोड़पति में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने एमपी के नवाचार को लेकर सवाल कर डाला। हॉट सीट पर मौजूद कॉन्टेस्टेंट ने इसका सही जवाब देकर उचित जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई और एक सम्मानजनक राशि भी इनाम के रूप में हासिल कर ली।

विज्ञापन
MP News: A question was asked in KBC about MP's Lokpath app, know why MP's name is in national discussion
केबीसी की हॉट सीट पर बैठे नरसिंहपुर के रचित कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक दौर था, जब मप्र का नाम सड़कों की बदहाली के लिए राष्ट्रीय पहचान रखा करता था। दो दशक के अल्पकाल में स्थिति इसके विपरीत है। अब सड़कों पर चमकता-दमकता रंग रूप भी मौजूद है, साथ ही यातायात दबाव से उभर आने वाले गड्ढों के तत्काल समाधान के रास्ते भी यहां मौजूद हैं। मप्र में हुए इस नवाचार का जिक्र और चर्चा में है। प्रसिद्ध टीवी सीरियल कौन बनेगा करोड़पति में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने इसको लेकर सवाल कर डाला। हॉट सीट पर मौजूद कॉन्टेस्टेंट ने इसका सही जवाब देकर उचित जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई और एक सम्मानजनक राशि भी इनाम के रूप में हासिल कर ली।
विज्ञापन


प्रदेश की सड़कों को सुविधाजनक, मजबूत और यातायात के लिए सुगम बनाने के लिए सरकारी प्रयासों में कमी नहीं है। अब इसको और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मप्र सरकार ने एक ऐप तैयार करवाया है। मकसद सड़कों पर सुखद अहसास बनाए रखना और इसमें बनने वाली बाधाओं के तत्काल समाधान मुहैया करना है। लोकपथ ऐप का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हाल ही में किया है। जिसके फायदे भी लोगों को मिलने लगे हैं। लोक सिद्धि की धारणा को पूरा करने वाला यह ऐप लोक निर्माण विभाग की कल्पनाशीलता और काम की स्वच्छ मानसिकता का परिचायक भी माना जा रहा है।
विज्ञापन


....हो गया विश्वव्यापी
प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग के इस नवाचार को अब विश्वव्यापी पहचान मिलने का रास्ता भी बन गया है। बहुप्रसिद्ध सीरियल कौन बनेगा करोड़पति के एक सवाल में इसने जगह बनाई। कार्यक्रम के सूत्रधार महानायक अमिताभ बच्चन ने इस ऐप को लेकर एक प्रश्न किया। जवाब देने की जिम्मेदारी हॉट सीट पर मौजूद मप्र के नरसिंहपुर के बाशिंदे रचित कुमार बिलथेरिया पर थी। रचित ने धैर्य से प्रश्न सुना और सुकून से जवाब दिया। इसके लिए उन्होंने न कोई देरी की और न ही किसी का कोई सहयोग लिया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच महानायक ने उत्तर को न सिर्फ सही करार दिया, बल्कि उन्होंने हॉल में मौजूद और स्क्रीन के सामने करोड़ों लोगों से इस लोकपथ ऐप की खासियतें, इसकी उपयोगिता और इसके फायदे भी गिनवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 बरस में बदला स्वरूप
सड़कों की बदहाली के लिए प्रदेश के पड़ोसी राज्यों में बदनाम हो चुके मप्र को नई पहचान गत दो दशक में मिली है। जहां कांग्रेस शासनकाल में बड़े शहरों को भी सड़कें नसीब नहीं थीं, वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार ने गांव से लेकर गलियों तक और नेशनल से लेकर राज्य मार्गों तक पर सड़क का जाल बिछा दिया है। इसी कड़ी में सुविधा के विस्तार में अब हर गड्ढे की निगरानी करने की तैयारी कर ली है। लोकपथ ऐप इस मंशा को पूरी तरह से सफलता की तरफ ले जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed