MP: बैरसिया में करोड़ों की सड़क एक हफ्ते में उखड़ी, कांग्रेस ने सरकार को घेरा, मंत्री बोले कार्रवाई करेंगे
राजधानी भोपाल के बैरसिया में करोड़ रुपये में बनी नई सड़क एक सप्ताह के अंदर ही उखड़ने लगी। इसका एक वीडियो कांग्रेस नेता ने वायरल किया। इस पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने वीडियो शेयर कर कहा कि जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विस्तार
क्या यह है वॉशिंगटन से अच्छी सड़क : अरुण यादव
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने वीडियो शेयर कर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर भाजपा पर तंज कसते हुए लिखा कि क्या यही मोदी जी की गारंटी है? क्या यही वॉशिंगटन से अच्छी सड़के है?
मप्र में सड़कों के हालात ।
— Arun Subhash Yadav (@MPArunYadav) July 11, 2024
यह मामला राजधानी से सटे बैरसिया तहसील का है जहां सड़क एक हफ्ते में ही उखड़ने लगी है ।
क्या यह मोदी जी के विकास की गारंटी है, जो 1 हफ्ते में ही सड़कें टूटने लगी है ?
क्या यही वाशिंगटन से अच्छी सड़कें है ? pic.twitter.com/0DPr4kgoNR
तत्काल कार्रवाई होगी : राकेश सिंह
लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर कर लिखा कि यह वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। जांच दल कल मौके पर पहुंचेगा और परीक्षण के उपरांत तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
यह वीडियो मेरे संज्ञान में आया है,जांच दल कल मौके पर पहुँचेगा और परीक्षण उपरांत तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित होगी। pic.twitter.com/jAVFXVt8TC
— Rakesh Singh (@MPRakeshSingh) July 11, 2024
