फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: A mountain came between 56 km road, the cost increased and after spending 200 crores, four KM road st

MP News: 56 किमी सड़क के बीच आया पहाड़, लागत बढ़ी तो 200 करोड़ खर्च करने के बाद अटकी चार KM सड़क

Thu, 13 Apr 2023 07:05 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 13 Apr 2023 07:05 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के सरकारी इंजीनियरों ने बिना योजना ही सड़क का निर्माण करा डाला। एक पहाड़ के दोनों तरफ सड़क निर्माण पर 200 करोड़ खर्च कर डाले। अब  पहाड़ पर सड़क बनाने बढ़ी लागत का प्रस्ताव भेजा तो वित्त विभाग ने स्वीकृति देने से मना कर दिया। 

विज्ञापन
MP News: A mountain came between 56 km road, the cost increased and after spending 200 crores, four KM road st
त्योथर की तरफ पहाड़ तक ही बनी सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बिना प्लानिंग के ही इंजीनियरों ने सड़क का निर्माण कर दिया। इस पर 200 करोड़ रुपये खर्च भी कर दिए, लेकिन उसका जनता का कोई फायदा नहीं मिल रहा है। यह मामला रीवा जिले के चाकघाट से सोनौरी होकर हनुमाना जाने वाली सड़क का है। यहां पर मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ( एमपीआरडीसी) और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के इंजीनियरों ने चौरा घाट के एक तरफ 25 किमी और दूसरी तरफ 27 किमी सड़क का 200 करोड़ में निर्माण करा दिया। इसके बावजूद इस सड़क का उपयोग जनता नहीं कर पा रही है, क्योंकि चौराघाट पहाड़ पर चार किमी सड़क का निर्माण अटक गया है। 
विज्ञापन


दरअसल, एमपीआरडीसी ने दोनों तरफ सड़क निर्माण के बाद पहाड़ पर निर्माण का काम लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को सौंप दिया है। पीडब्ल्यूडी ने पहाड़ के ऊपर चार किलोमीटर की सड़क बनाने की संशोधित लागत 64 करोड़ निकालकर प्रस्ताव विभाग को भेज दिया। जहां से फाइल अनुमति के लिए वित्त विभाग के पास पहुंची। वित्त विभाग के अधिकारियों ने 19 करोड़ रुपये की जगह लागत 64 करोड़ रुपये होने पर आपत्ति जताते हुए विभाग से जवाब मांगा। इसके बाद विभाग की तरफ से जवाब भेजा गया, लेकिन वित्त विभाग जवाब से संतुष्ट नहीं है। इसके चलते सड़क का निर्माण अटक गया है।
विज्ञापन


लागत बढ़ने दिया यह तर्क
अधिकारियों का कहना है कि वन विभाग की तरफ से पहाड़ पर सड़क निर्माण के लिए दो से तीन साल बाद अनुमति जारी की गई। जिसमें आठ मीटर सड़क बनाने की ही अनुमति दी गई है। पहाड़ पर खाई की तरफ सड़क के किनारे चार किलोमीटर की रिटेनिंग  वॉल बननी है। वहीं, तीन पुलों का भी निर्माण होना है। इस वजह से निर्माण लागत बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होगा
रीवा जिले की त्योंथर विधानसभा सीट से विधायक श्याम लाल द्विवेदी का कहना है कि मैंने वन विभाग से लेकर सभी एजेंसियों से अनुमतियां दिलाईं। अब वित्त विभाग की तरफ सड़क निर्माण के बजट को लेकर आपत्तियां जताई जा रही हैं। जबकि पहाड़ के दोनों तरफ सड़क का निर्माण हो चुका है। इसके बनने से बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होगा।


जिम्मेदारों ने दिया यह जवाब
  • वित्त विभाग के एसीएस अजीत कुमार केशरी ने कहा कि रोड़ के अनुसार बताना मुश्किल हैं। आप संबंधित सड़क के बारे में पीडब्ल्यूडी से जानकारी ले लीजिए।
  • पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर-इन- चीफ नरेंद्र कुमार ने बताया कि हमने रिवाइज प्रस्ताव बनाकर दोबारा भेजा है। सड़क की एक तरफ रिटेनिंग वॉल और तीन पुल बनने से लागत बढ़ी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed