{"_id":"67c2d29ba7289187a306c81d","slug":"mp-news-a-massive-fire-broke-out-in-a-chemical-factory-in-govindpura-area-of-bhopal-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल के गोविंदपुरा इलाके की केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, ऊंची लपटें उठी, काबू पाने के प्रयास जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल के गोविंदपुरा इलाके की केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, ऊंची लपटें उठी, काबू पाने के प्रयास जारी
Sat, 01 Mar 2025 04:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 01 Mar 2025 04:56 PM IST
सार
गोविंदपुरा स्थित इस फैक्ट्री में आग किन कारणों से लगी है इसका पता अभी नहीं चल सका है। आग पर फिलहाल काबू नहीं पाया जा सका है। बताया जा रहा है कि यहां पर कैमिकल बनता था। पुलिस ने फैक्ट्री के आस-पास का इलाका खाली करा लिया है।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल शहर से सटे औद्योगिक क्षेत्र गोविंदपुरा में शनिवार दोपहर एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। केमिकल फैक्टरी होने की वजह से आग जल्दी फैल गई। आज के विकराल रूप का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फैक्ट्री से करीब 20 फीट ऊंची आग की लपटें उठ रही हैं। प्रथम दृष्टया आग शार्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आग से उठ रहा धुआं पूरे गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में देखा जा रहा है। इससे पूरे क्षेत्र में हदशत फैल गई है। आग बुझाने के लिए दर्जन भर दमकलों को मौके पर लगाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की टीम को भी बुलाया गया है। सीआईएसएफ के जवान भी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। सीआईएसएपफ के जवान औद्योगिक कारखानों में लगने वाली आग बुझाने में एक्सपर्ट होते हैं, इसलिए उन्हें इसकी जिम्मेदरी सौंपी गई है।
विज्ञापन
फैक्टरी से कुछ दूरी पर हैं कारों के शो रूम
गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में जिस स्थान पर केमिकल फैक्टरी है, उससे चंद कदम की दूरी पर टाटा और महिन्द्रा कंपनी के शोरूम हैं। फैक्टरी भी जेके रोड से करीब डेढ़ सौ मीटर ही दूर है। आग लगने के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें सड़क से हटाया।
फैक्टरी परिसर में खड़े वाहन भी जले, काम नहीं आया उपकरण
हादसे में फैक्टरी परिसर में खड़ा एक ऑटो और कुछ बाइकें भी जल गई हैं। गनीमत रही कि कोई कर्मचारी फैक्टरी के अंदर नहीं है। लोगों ने जैसे ही आग को देखा तो शोर मचाया जिससे सभी कर्मचारी बाहर आ गए थे। सूचना के बाद अशोका गार्डन के साथ पिपतानी और गोविंदपुरा थाने के पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे हैं। नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। नगर निगम की दमकल की टीमें भी मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फैक्टरी के अंदर आग बुझाने के लिए लगाए गए उकरण काम नहीं कर रहे थे, जिसके कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
देखें वीडियो...
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
