{"_id":"68dc0c61579d92dce007d92e","slug":"mp-news-51-types-of-services-will-be-available-at-home-transport-minister-said-provide-better-services-to-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 51 तरह की सेवाएं घर बैठे मिलेंगी, परिवहन मंत्री बोले- जनता को डिजिटल प्लेटफॉर्म से दें बेहतर सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 51 तरह की सेवाएं घर बैठे मिलेंगी, परिवहन मंत्री बोले- जनता को डिजिटल प्लेटफॉर्म से दें बेहतर सेवाएं
Tue, 30 Sep 2025 10:29 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 30 Sep 2025 10:29 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में अब परिवहन विभाग की 51 सेवाएं ऑनलाइन और फेसलेस तरीके से मिलेंगी। नागरिकों को कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी और सभी सुविधाएं पारदर्शी व आसान होंगी।
विज्ञापन
मंत्री राव उदयप्रताप सिंह और अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार नागरिकों को गुड गवर्नेंस में बगैर तकलीफ के सेवाएं देना चाहती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग में ऑनलाइन एवं फेसलेस सेवाओं का विस्तार किया गया है। अब नागरिकों को कार्यालय आए बिना 51 प्रकार की सेवाएं दी जाएंगी। इस व्यवस्था से विभाग की कार्य-प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और व्यावसायिक दक्षता बढ़ेगी। परिवहन मंत्री सिंह मंगलवार को भोपाल के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय कोकता में फेसलेस सेवाओं के विस्तारीकरण के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राहवीर योजना में बालाघाट के अंकित असाटी को पुरस्कृत किया। असाटी ने बालाघाट में हुई सड़क दुर्घटना में तत्परता दिखाते हुए घायल राहगीर को समय पर अस्पताल पहुंचाने का श्रेष्ठ कार्य किया था। पुरस्कार स्वरूप 25 हजार रुपये की राशि उनके खाते में अंतरित की गई। परिवहन मंत्री ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दो पहिया चालकों को हेलमेट भी प्रदान किए।
ये भी पढ़ें- MP News: अरविंद शर्मा बने विधानसभा के नए प्रमुख सचिव, मानवाधिकार आयोग में सदस्य बने एपी सिंह को विदाई
पासपोर्ट कार्यालय के समान परिवहन दफ्तर की सुविधा
सिंह ने कहा कि परिवहन विभाग की कार्य-प्रणाली को पासपोर्ट कार्यालय के समान बनाया जा रहा है। नागरिकों के ड्रायविंग लायसेंस एवं अन्य सुविधाएं घर पहुंचाए जाने की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। परिवहन कार्यालयों में कंप्यूटर ऑपरेटरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। नागरिकों को अब कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि उन्हें आवश्यक दस्तावेजों की कमी की जानकारी भी ऑनलाइन दिए जाने की व्यवस्था होगी। किसी वजह से नागरिक को कार्यालय आना पड़ता है, तो इसकी नियमित समीक्षा डेशबोर्ड पर संबंधित परिवहन अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: प्रदेश के 24 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, भिंड समेत 12 जिलों के कलेक्टरों को हटाया गया
विभाग की छवि में सुधार आएगा
परिवहन सचिव मनीष सिंह ने बताया कि सेवाओं के विस्तारीकरण से विभाग की छवि में और सुधार आएगा। परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन सेवाओं के सुधार के लिये एआई तकनीक का भी उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नागरिक सेवाओं में और सुधार के लिये पब्लिक फोरम पर आए सुझावों पर अमल किया जाएगा। विभाग में सारथी एवं वाहन पोर्टल का उपयोग किया जा रहा है।