फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 5 films and 2 web series will be shot in the state, 50 crores will be invested in five years

MP News: प्रदेश में पांच फिल्म और दो वेब सीरीज की शूटिंग होगी, पांच साल में 50 करोड़ का निवेश होगा

Tue, 27 Dec 2022 12:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 27 Dec 2022 12:11 PM IST
सार

पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव और मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला की मौजूदगी में बोर्ड के अपर प्रबंध संचालक विवेक श्रोत्रिय ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। 

विज्ञापन
MP News: 5 films and 2 web series will be shot in the state, 50 crores will be invested in five years
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड और म.प्र. पर्यटन विकास निगम ने प्रोडक्शन हाउस से फिल्म शूटिंग के लिए एमओयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश फिल्म और वेब सीरीज की शूटिंग का हब बनता जा रहा है। देश के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक मध्यप्रदेश की फिल्म टूरिज्म पॉलिसी से प्रभावित होकर शूटिंग के लिए देश का ह्दयस्थल चुन रहे हैं। इसी कड़ी में ओम स्पोर्टमेंट ने प्रदेश में पांच फिल्में और दो वेब सीरीज शूट करने के लिए मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड और मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। प्रोडक्शन हाउस इन प्रोजेक्ट्स में पांच साल में 50 करोड़ रुपये का निवेश भी करेगा।
विज्ञापन


पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव और मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला की मौजूदगी में बोर्ड के अपर प्रबंध संचालक विवेक श्रोत्रिय ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। ओम स्पोर्टमेंट की ओर से प्रोड्यूसर आशिम खेत्रपाल और राधिका खेत्रपाल मौजूद थे। एमओयू के अनुसार कंपनी द्वारा स्थानीय कलाकारों को प्रशिक्षण देकर वेब सीरीज में मौका दिया जाएगा। प्रदेश के टूरिज्म डेस्टिनेशन का प्रचार भी होगा। 
विज्ञापन


पहली फिल्मचिल्ड्रन ऑफ गॉडकी शूटिंग जनवरी-2023 में
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी की प्रोड्यूसर राधिका खेत्रपाल ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के साथ एमओयू होना हमारे लिए गर्व की बात है। पर्यटन विभाग का हमेशा फिल्मकारों को सराहनीय सहयोग रहा है। हम प्रदेश में सात प्रोजेक्ट शूट करेंगे। सभी की स्क्रिप्ट तैयार है। पहली फिल्म ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ की शूटिंग जनवरी-2023 में शुरू होगी और अक्टूबर में फिल्म रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed