फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 3500 contenders for tickets in Congress, Kamalnath says- survey and local people's opinion will give

MP News: कांग्रेस में टिकट के लिए 3500 दावेदार, कमलनाथ बोले- सर्वे और स्थानीय लोगों की राय पर देंगे टिकट

Sun, 25 Jun 2023 07:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 25 Jun 2023 07:43 PM IST
सार

प्रदेश की शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश भ्रष्ट प्रदेश बन गया है, नौजवानों की मुझे फिक्र है। यहां भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं है। बिना पैसा लिए कोई काम नहीं हो रहा है। इन्होंने प्रदेश की छवि भ्रष्ट कर दी है।

विज्ञापन
MP News: 3500 contenders for tickets in Congress, Kamalnath says- survey and local people's opinion will give
पीसीसी चीफ कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। प्रदेश की 230 सीटों पर कांग्रेस के 3500 नेता और कार्यकर्ताओं ने चुनाव लड़ने दावेदारी की है। इसको लेकर पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि हम सर्वे और स्थानीय लोगों की राय पर टिकट देंगे। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में रविवार को पूर्व सैनिक विभाग का एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह शामिल हुए। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कमलनाथ ने सर्वे से टिकट देने के सवाल पर कहा कि पहले का सिस्टम था कि कोई दबाव बनाले या सुझाव दे दें। अब हम सर्वे करा रहे है। ऑल इंडिया कांग्रेस भी सर्वे करा रहा है।  कहीं दो से तीन सर्वे  हो रहे है। सर्वे में बहुत सारी चीजें कॉमन और विपरीत बातें आती है। हम सर्वे में स्थानीय व्यक्ति को महत्व देना चाहते है। वहां के स्थानीय लोगों की राय क्या है? सर्वे और स्थानीय लोगों की राय के बिना हम कोई फैसला नहीं करेंगे। किसी टिकट पर सभी सहमत नहीं होते। मेरे पास 3500 आवेदन आए है। इनमें से कोई नहीं करता कि मैं हारने वाला हूं। सभी दावा कर रह है कि मैं जीतने वाला हूं। 
विज्ञापन


मंत्रालय में आपका आईडी गेट पास होगा 
पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि हमारी संस्कृति जोड़ने की है। इसमें कई धर्म के लोग रहते है। आज भारत की इसी संस्कृति को खतरा है। आपको संस्कृति का रक्षक बनना है। सिख, बौद्ध, जैन धर्म का जन्म भारत में हुआ। मणिपुर में रोज लोग मारे जा रहे हैं, तमिलनाडु में हिंदी विवाद, पंजाब में खालिस्तान के नारे लग रहे हैं। अब आपको हमारी संस्कृति का रक्षक भी बनना पड़ेगा। आपने देश सेवा की, अब समाज सेवा करनी है। चार महीने बाद कांग्रेस की सरकार आ रही है। मंत्रालय में आपका आईडेंटी कार्ड ही गेट पास होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले चुनाव में चीन की बात करेंगे
उन्होंने कहा कि सैनिकों के कारण आज हम सुरक्षित है। पहले सैनिकों के भक्त हुआ करते थे, लेकिन आज मोदी भक्ति चल रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में असल मुद्दोंं से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे मुद्दे लाए जाते है, जिससे जनता भावुक हो जाए। बेरोजगारी, महंगाई पर बात नहीं होगी। 2019 में सर्जिकल स्ट्राइकल और पाकिस्तान को लेकर आए थे। अलगे चुनाव में चीन की बात करेंगे। 

मध्य प्रदेश भ्रष्ट राज्य बन गया 
प्रदेश की शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश भ्रष्ट प्रदेश बन गया है, नौजवानों की मुझे फिक्र है। यहां भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं है। बिना पैसा लिए कोई काम नहीं हो रहा है। इन्होंने प्रदेश की छवि भ्रष्ट कर दी है। उन्होंने पीएम के दौरे पर कहा कि आएं वो पूरा प्रयास करें। वो मस्जिद, चर्च कहीं चले जाए। जनता बहुत समझदार है। यह लोग सीएम शिवराज सिंह से चुनाव को डायवर्ट करना चाहते हैं। नाथ बोले मेरा मुकाबला भाजपा से है।  

भाजपा से कई नेता आना चाहते है 
भाजपा से बहुत से लोग आना चाहते हैं। बीजेपी से आने वाले नेताओं को कांग्रेस के लोकल यूनिट से इजाजत लेनी होगी। किसी भी बीजेपी नेता की हेलीकॉप्टर लेंडिंग नहीं होगी। सीएम के विपक्ष को मेंढक, बंदर कहने पर नाथ बोले कि इनके पास कुछ बचा नहीं है। यह बौखलाए हुए है। पैसा, पुलिस और प्रशासन बस बचा है। 

डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का किया समर्थन
कमलनाथ ने छतरपुर की डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का समर्थन करते हुए कहा कि यह बहुत दुख की बात है। एससी वर्ग की महिला अधिकारी के साथ सरकार तानाशाही जैसा व्यवहार कर रही है। वो महिला राजनीति नहीं कर रही है। उन्हें जहां पदस्थ किया गया, वहां मकान नहीं मिला। गृह प्रवेश का कार्यक्रम कर रही थी, उसमें शामिल होने से रोका गया। 


कांग्रेस सरकार बनने पर पूर्व सैनिकों का 10% आरक्षण बहाल करेंगे 
पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह ने भूतपूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुये कहा कि हमें कमलनाथ पर भरोसा है, क्योंकि वे जो कहते हैं करके दिखाते हैं। आप की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। सैनिकों की जो मांगे है उन पर आप विचार तो करेंगे ही लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जो भूतपूर्व सैनिक रिटायरमेंट के बाद आता है उसमें 20-25 साल तक और काम करने की क्षमता है, उसको आपको सकारात्मक रूप से कहां मोड़ना है। यह जवाबदारी सरकार की होती है। उनके लिए सैनिकों का बोर्ड है उसके बावजूद हम देखते हैं कि उनकी छोटी-छोटी ज़रूरतों को पूरा नहीं किया जाता है। लेकिन यह तो हद कर दी भारतीय जनता पार्टी ने कि जो 10 परसेंट का आरक्षण कांग्रेस पार्टी ने भूतपूर्व सैनिकों को दिया है, वह बीजेपी ने समाप्त कर दिया, यह हमें स्वीकार नहीं है। कांग्रेस सरकार में भूतपूर्व सैनिकों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण बहाल किया जायेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed