{"_id":"689b6634c913474595027cf1","slug":"mp-news-35-km-long-tiranga-yatra-in-bhopal-more-than-one-lakh-people-will-participate-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल में 35 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, एक लाख से अधिक लोग होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल में 35 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, एक लाख से अधिक लोग होंगे शामिल
Tue, 12 Aug 2025 09:35 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 12 Aug 2025 09:35 PM IST
सार
राजधानी 14 अगस्त को तिरंगे के रंग में रंगी नजर आएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान और अखंड भारत के संकल्प के तहत 35 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकालेगी। इसे देश की अब तक की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विधायक रामेश्वर शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल 14 अगस्त को तिरंगामय होने जा रही है। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान और अखंड भारत के संकल्प के तहत 35 किलोमीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा निकालेगी। इस ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत होने वाली यात्रा को देश की अब तक की सबसे विशाल तिरंगा यात्रा बताया जा रहा है। रामेश्वर शर्मा ने बताया कि यात्रा में एक लाख से अधिक देशभक्त शामिल होंगे, जिनमें 50 हजार से ज्यादा दोपहिया वाहन रहेंगे। यात्रा मार्ग पर 1100 से अधिक स्वागत मंच बनाए जाएंगे और पूरे मार्ग को तिरंगे की सजावट से सुसज्जित किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस आयोजन में पांच लाख से अधिक लोग जुटेंगे और पूरा भोपाल तिरंगा मय दिखाई देगा।
ये भी पढ़ें- MP News: 14 से 18 अगस्त तक MP में भव्य श्रीकृष्ण पर्व, 3000 से अधिक मंदिरों में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश ने ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। कश्मीर से धारा 370 हटना, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और आतंकवाद व नक्सलवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई। उन्होंने कहा,कि मोदी सरकार ने हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने का अधिकार देकर जनभागीदारी को नई ऊंचाई दी है। यह यात्रा राष्ट्र की एकता, अखंडता और गर्व का संदेश देगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP: 25 अगस्त को ग्वालियर में PM मोदी और फिजी के पीएम की मुलाकात, ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण भी कर सकते हैं
डेढ़ करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगे लगाए जाएंगे
स्वतंत्रता दिवस पर पूरे मध्यप्रदेश में देशभक्ति का माहौल और गूंजने वाला है। भाजपा ने इस बार डेढ़ करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है। 10 अगस्त से शुरू हुआ यह अभियान शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में चलेगा, जिसमें महिलाओं, युवाओं और सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 अगस्त को इंदौर में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि झंडों की पर्याप्त व्यवस्था पहले से कर ली गई है, ताकि कोई घर इस अभियान से वंचित न रहे। भाजपा का उद्देश्य आजादी के प्रति गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करना है।