फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Municipal ByElections: Shock to Kamal Nath in Chhindwara, BJP wins 7 in the by-elections on 13 seats

MP Municipal ByElections: छिंदवाड़ा में कमलनाथ को झटका, प्रदेश की 13 सीटों पर उपचुनाव में 7 पर भाजपा को जीत

Fri, 16 Jun 2023 01:27 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/छिंदवाड़ा Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 16 Jun 2023 01:27 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में नगरीय निकायों की 13 सीटों पर हुए उपचुनावों में भाजपा को सात सीटों पर जीत मिली है। छह सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। सबसे बड़ा झटका छिंदवाड़ा में लगा, जहां कमलनाथ की अपील भी कांग्रेस उम्मीदवार को जीत नहीं दिला सकी है। 

 

विज्ञापन
MP Municipal ByElections: Shock to Kamal Nath in Chhindwara, BJP wins 7 in the by-elections on 13 seats
छिंदवाड़ा में पार्षद उपचुनाव में जीत के बाद जश्न मनाते भाजपा के विजयी उम्मीदवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में नगरीय निकायों की 13 सीटों पर हुए उपचुनावों में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। हालांकि, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को छिंदवाड़ा में झटका लगा। उनकी अपील भी छिंदवाड़ा नगर निगम के पार्षद उपचुनाव में भाजपा को जीतने से नहीं रोक सकी। यहां वार्ड क्रमांक 42 में भाजपा प्रत्याशी संदीप सिंह चौहान ने कांग्रेस के राजू स्वामी को 436 वोट से हराया है। वैसे यह सीट भाजपा की परंपरागत सीट रही है, लेकिन कमलनाथ ने कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए विशेष अपील की थी। इसके बाद भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


छिंदवाड़ा में न केवल कमलनाथ बल्कि महापौर विक्रम आहके, निगम अध्यक्ष सोनू मांगो सहित कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने मोर्चा संभाला था। उन्हें वार्ड न छोड़ने के विशेष दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी कांग्रेस को यहां एकतरफा हार मिली। इससे पूरे चुनाव मैनेजमेंट पर सवालिया निशान लग गया है। वहीं, परासिया में कांग्रेस की प्रत्याशी पूजा मरकाम पार्टी की सीट बचाने में कामयाब रही। नंदनी मरकाम के निधन के बाद यहां उपचुनाव आवश्यक हो गए थे। भाजपा की आशा चरपे को हार का सामना करना पड़ा।  
विज्ञापन


सागर की बिलहरा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक एक में भाजपा के कमलेश गौर ने कांग्रेस के हरनाम सिंह को हराया। इसी तरह मुरैना की जौरा नगर पालिका में वार्ड क्रमांक 18 में भाजपा के बीरबल जाटव ने कांग्रेस के मुन्नालाल को, सतना की कोटर नगर पालिका में वार्ड क्रमांक 11 में भाजपा की दीपा ने कांग्रेस की इंद्रकली को, सागर की बांदरी नगर पालिका में वार्ड क्रमांक 10 में भाजपा के पुष्पेंद्र यादव ने कांग्रेस के राजभान यादव, सतना में वार्ड क्रमांक 43 में कांग्रेस के सौरव मलिक ने भाजपा के राजेंद्र को, शहडोल के बुढार में वार्ड क्रमांक 13 में भाजपा की रश्मी सिंह ने कांग्रेस की एकता सिंह को, धार के सरदारपुर में वार्ड क्रमांक सात में कांग्रेस के अमरसिंह ने भाजपा के विजय को, मंदसौर में वार्ड क्रमांक 27 में कांग्रेस की तबस्सुम बी ने भाजपा के इमरान को, देवास के सतवास में वार्ड क्रमांक पांच में कांग्रेस के अरविंद यादव ने भाजपा के राजेंद्र गुर्जर को, बुरहानपुर के शाहपुर में वार्ड क्रमांक 10 में कांग्रेस की दिपाली महाजन ने भाजपा की कविता को और नीमच के रतनगढ़ में वार्ड क्रमांक 13 में भाजपा के मुकेश कुमार ने कांग्रेस के सत्यनारायण को हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed