फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: More than 200 prominent personalities of the country will come together to save water structures, CM Mohan

MP: जलसंरचना बचाने जुटेंगी देश की 200 से अधिक प्रमुख हस्तियां, सीएम मोहन यादव करेंगे सदानीरा समागम का उद्घाटन

Fri, 20 Jun 2025 07:38 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 20 Jun 2025 07:38 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में जलसंरक्षण, नदी-संवेदन और जलसंस्कृति के संरक्षण को समर्पित एक ऐतिहासिक पहल 'सदानीरा समागम' का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 जून को शाम 6 बजे भारत भवन, भोपाल में करेंगे। इस बहुआयामी समारोह में देशभर की 200 से अधिक प्रतिष्ठित हस्तियां – वैज्ञानिक, साहित्यकार, कलाकार, पत्रकार और पुरातत्वविद – जलसंवर्धन के संकल्प के साथ एक मंच पर एकत्र होंगी।

विज्ञापन
MP: More than 200 prominent personalities of the country will come together to save water structures, CM Mohan
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 जून को शाम 6 बजे भारत भवन में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सदानीरा समागम का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी करेंगे। समागम का आरंभ ऋषिकेश पांडे द्वारा निर्देशित लघु फिल्म 'सदानीरा' के लोकार्पण से होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीर भारत न्यास, मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् तथा मध्य प्रदेश जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा प्रकाशित पुस्तकों सदानीरा, पृथ्वी  पानी का देश है..., अमृत जलधारा (चार खंड) व 'जल धरा' का विमोचन भी करेंगे। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन, संस्कृति और पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार एवं वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि 'सदानीरा समागम' देश में ऐसा अकेला समारोह है जो नदियों, जलस्रोतों, जल संरचनाओं को संवर्धित एवं संरक्षित करने के लिए विविध गतिविधियों से भरा है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब साहित्य, कला व विज्ञान सहित अनेक माध्यमों के लगभग 200 से अधिक वैज्ञानिक, पुरातत्वविद, साहित्यकार, लेखक, पत्रकार, सिने अभिनेता व नाट्य कलाकार सहभागी बनेंगे। न्यासी सचिव ने बताया कि सदानीरा समागम केवल एक उत्सव नहीं, अपितु हमारी नदियों, जलसंस्कृति और जीवनदायिनी जलधाराओं के प्रति कृतज्ञता और जागरूकता का एक समवेत प्रयास है। आयोजन नदियों को मात्र भौतिक जलस्रोत नहीं, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर, आध्यात्मिक आधार और लोकचेतना के रूप में प्रस्तुत करने का सशक्त संदेश देगा।
विज्ञापन


आयोजन में प्रदर्शनी, संगीत, नृत्य, संवाद और साहित्य के माध्यम से नदी और जल जीवन का भाव जागृत किया गया है। समागम में सात पुस्तकों के लोकार्पण के साथ ही मध्य प्रदेश माध्यम द्वारा निर्मित एवं राजेंद्र जांगले द्वारा निर्देशित फिल्म 'रागा ऑफ रिवर नर्मदा' का प्रदर्शन भी होगा। समागम के पहले दिन की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में स्मिता नागदेव एवं राहुल शर्मा द्वारा संगीत और कविता पर केन्द्रित 'साउंड ऑफ रिवर' की सांगीतिक प्रस्तुति तथा विदुषी शर्मा भाटे, पुणे द्वारा निर्देशित नृत्य नाटिका 'हम नवा' का मंचन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचीन जलस्रोतों पर एकाग्र प्रदर्शनी
मध्य प्रदेश जनसंपर्क द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान पर प्रदर्शनी आयोजित होगी। मध्य प्रदेश के प्राचीन जलस्रोतों पर एकाग्र पुरातत्व, अभिलेखागार और संग्रहालय द्वारा समय-समय पर किए गए जलस्रोत संवर्धन कार्यों पर केंद्रित छायाचित्रों की प्रदर्शनी और बावड़ियां इस समागम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगी। सदानीरा समागम में जलीय जीवन पर आधारित प्रदर्शनी जलचर भी आयोजित की गई है। यह प्रदर्शनी मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय एवं क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, भोपाल के सहयोग से निर्मित किया गया है। वरिष्ठ छायाकार राजेंद्र जांगले की नर्मदा परिक्रमा पर आधारित छायाचित्रों की प्रदर्शनी अमृतस्य नर्मदा भी आयोजित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed