फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Minister Vishwas Sarang said about the accused of love jihad- Such people should be shot in the chest, not

MP: मंत्री विश्वास सारंग लव जिहाद के आरोपी को लेकर बोले-ऐसे लोगों के पैर पर नहीं,छाती पर गोली मारनी चाहिए

Sat, 03 May 2025 04:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 03 May 2025 04:12 PM IST
सार

 मंत्री विश्वास सारंग ने अपराधियों के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि "ऐसे लोगों के पैर पर नहीं, छाती पर गोली मारनी चाहिए। ये लोग इस धरती पर बोझ हैं। लव जिहाद जैसे कुकृत्य करने वालों को इस प्रदेश और देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है।"
 

विज्ञापन
MP: Minister Vishwas Sarang said about the accused of love jihad- Such people should be shot in the chest, not
मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भोपाल में कॉलेज छात्राओं को ड्रग्स, सेक्स, धोखा और ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसाने के मामले में लव-जिहाद के मुख्य आरोपी फरहान को शॉर्ट एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने हिरासत के दौरान पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की, इसी दौरान झूमाझटकी में उसके पैर में गोली लग गई।  अब इस मामले में मंत्री विश्वास कैलाश सारंग का बयान सामने आया है। मंत्री सारंग ने अपराधियों के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि "ऐसे लोगों के पैर पर नहीं, छाती पर गोली मारनी चाहिए। ये लोग इस धरती पर बोझ हैं। लव जिहाद जैसे कुकृत्य करने वालों को इस प्रदेश और देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है। मंत्री ने आगे कहा कि जो लोग महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करते हैं, मासूम लड़कियों को निशाना बनाते हैं और समाज को नशे के जाल में फंसाते हैं, ऐसे अपराधियों को सरे राह गोली मारकर खत्म कर देना चाहिए। बता दें आरोपी फरहान पर गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज है, जिनमें दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, ड्रग तस्करी और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने जैसे संगीन आरोप शामिल हैं।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देर रात अशोका गार्डन पुलिस फरहान को लेकर गिरोह के फरार आरोपी अबरार की तलाश में सीहोर जिले के बिलकीसगंज जा रही थी। फरहान को शुक्रवार को ही अशोका गार्डन पुलिस ने रिमांड पर लिया है। फरहान ने पुलिस से कहा कि अबरार बिलकीसगंज में छिपा है। पुलिस रात साढ़े ग्यारह बजे अशोका गार्डन थाने से सुरक्षा बल के साथ फरहान का लेकर बिलकीसगंज जा रही थी। रातीबड़ थाने के आगे निकलते ही सरवर गांव में फरहान ने पेशाब करने के लिए गाड़ी रुकवाई। उसकी सुरक्षा के लिए उप निरीक्षक सहित दो पुलिस वाले उसकी सुरक्षा के लिए नीचे उतरे। इस बीच आरोपी फरहान उप निरीक्षक की पिस्टल छीनकर फरार होने की कोशिश की। दोनों के बीच छीना झपटी में उप निरीक्षक के पिस्टल से गोली चल गई जो फरहार के पैर में लगी है।
विज्ञापन


चन्नी का बयान बेहद शर्मनाक है
कांग्रेस सांसद चरणजीत चन्नी के बयान पर मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हर समय कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ रहा है। पाकिस्तान परस्ती की बात करना कांग्रेस नेतृत्व का उनके नेताओं के लिए निर्देश है। देश अब यह बर्दाश्त नहीं करेगा। यह सेना और सैनिकों के मनोबल को तोड़ने का षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान के एजेंडे पर काम कर रही है। जब देश सेना के साथ खड़ा है तब ऐसे बयान सेना को हतोत्साहित करती है। कांग्रेस ने जो आपत्तिजनक ट्वीट किया उसे सबसे पहले पाकिस्तान ने रिट्वीट किया। क्या कांग्रेस पाकिस्तान की स्क्रिप्ट पर बयान देती है। उन्होंने कहा कि चन्नी का बयान बेहद शर्मनाक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed