फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP LS Election: Voting will be held again on May 10 at four centers of Betul, Election Commission released the

MP LS Election: बैतूल के चार केंद्रों पर 10 मई को होगा पुनर्मतदान, बस में आग से जल गई थी ईवीएम

Wed, 08 May 2024 07:06 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 08 May 2024 07:06 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में तीसरे चरण की बैतूल लोकसभा सीट के चार पोलिंग बूथ पर दोबारा मतदान होगा। इसको लेकर चुनाव आयोग ने कार्यक्रम जारी कर दिया है।  
 

विज्ञापन
MP LS Election: Voting will be held again on May 10 at four centers of Betul, Election Commission released the
मप्र लोकसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैतूल लोकसभा सीट की मुलताई विधानसभा के चार मतदान केंद्रो पर 10 मई को पुनर्मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से 6 बजे के बीच होगा। इसमें पोलिंग स्टेशन 275, 276, 279, 280 पर दोबारा मतदान होगा। बता दें 7 मई को बैतूल में मतदान के बाद ईवीएम समेत मतदान सामग्री लेकर पोलिंग टीम बस से जिला मुख्यालय आ रही थी। बस में आग लग गई थी। जिसमें चार ईवीएम जल गई। इन मशीनों को सील कर दिया गया। इस घटना की रिपोर्ट बैतूल कलेक्टर ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन को भेजी गई थी, उन्होंने रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेज दी थी। जिसके बाद पुनर्मतदान को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन


बता दें प्रदेश में तीसरे चरण में 9 सीटों बैतूल, भोपाल, राजगढ़, विदिशा, सागर, गुना, मुरैना, भिंड और ग्वालियर में 66 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। बैतूल सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना था, लेकिन बसपा प्रत्याशी की हार्ट अटैक से मौत के बाद चुनाव आयोग ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया था। जिसके बाद बैतूल सीट को तीसरे चरण में शामिल किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed