फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP LS Election: 1.77 crore voters on 9 seats including Rajgarh-Guna will decide the fate of 127 candidates tom

MP LS Election: राजगढ़-गुना समेत 9 सीटों पर 1.77 करोड़ मतदाता 127 प्रत्याशियों की किस्मत का कल करेंगे फैसला

Mon, 06 May 2024 01:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 06 May 2024 01:46 PM IST
सार

तीसरे चरण की 9 सीटों पर मंगलवार को सुबह 7 बजे मतदान शुरू होगा।  भोपाल में सबसे ज्यादा 22 और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित भिंड सीट पर सबसे कम 7 प्रत्याशी मैदान में है।

विज्ञापन
MP LS Election: 1.77 crore voters on 9 seats including Rajgarh-Guna will decide the fate of 127 candidates tom
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मध्य प्रदेश में 9 सीटों पर मंगलवार को वोटिंग होंगी। कुल 127 प्रत्याशी मैदान में है।इनमें राजगढ़, गुना, विदिशा सीट पर दिग्गज चुनाव लड़ रहे है। इसमें चार सीटें मुरैना, ग्वालियर, गुना और भिंड ग्वालियर-चंबल क्षेत्र, एक सीट सागर बुंदेलखंड और चार सीटें राजगढ़, विदिशा, भोपाल और बैतूल मध्य भारत में है। बैतूल सीट में दूसरे चरण में मतदान होना था, लेकिन बसपा प्रत्याशी की हार्ट अटैक से मौत के बाद चुनाव कार्यक्रम संशोधित किया गया। 

विज्ञापन


तीसरे चरण की 9 सीटों पर मंगलवार को सुबह 7 बजे मतदान शुरू होगा। 1 करोड़ 77 लाख 52 हजार 583 मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इसमें 92 लाख 68 हजार 987 पुरुष और 84 लाख 83  हजार 105 महिला मतदाता है।इसके अलावा 491 थर्ड जेंडर है। भोपाल में सबसे ज्यादा 22 और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित भिंड सीट पर सबसे कम 7 प्रत्याशी मैदान में है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्रों पर पूरी व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्रों पर डॉक्टर, दवाईयां से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाएं की गई है। इसके साथ ही दिव्यांग, बुजुर्गों को लाइन में खड़ा ना रहना पड़े, तुरंत मतदान करें इसकी व्यवस्था की गई है। साथ ही केंद्रों पर पानी से लेकर अन्य पेयपदार्थों की भी व्यवस्था की गई। 
विज्ञापन


20 हजार 456 मतदान केंद्र बनाएं
तीसरे चरण में 20 हजार 456 मतदान केंद्र बनाएं गए है। इनमें 2043 मतदान केंद्र महिलाओं द्वारा संचालित किए जाएंगे। वहीं, 860 मतदान केंद्र आदर्श मतदान केंद्र बनाएं गए है। 75 मतदान केंद्रों को दिव्यांग संचालित करेंगे। इनमें 5744 क्रिटकल मतदान केंद है। जहां सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


85 + उम्र के 11,747 ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान 
इस चरण में 1,66,431 दिव्यांग मतदाता, 85 वर्ष से अधिक उम्र के 88,106 मतदाता, 100 से अधिक उम्र के 1804 मतदाता, 45 अप्रवासी  मतदाता, 36,778 सेवा मतदाता, 5 लाख 25 हजार 179 मतदाता 18 से 19 वर्ष की उम्र के है। वहीं, 43 लाख 17 हजार 597 मतदाता 20 से 29 साल की उम्र के है। इसमें से 85 से अधिक उम्र के 11,747 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से घर पर ही मतदान किया है। वहीं, 4619 दिव्यांग मतदाताओं ने होम वोटिंग की सुविधा का लाभ उठाया है। 

सबसे ज्यादा 23 लाख मतदाता भोपाल में 
9 सीटों में सबसे ज्यादा मतदाता भोपाल सीट पर 23 लाख 39 हजार 411 है। वहीं, सबसे कम सागर सीट पर 17 लाख 45 हजार 690 वोटर है। इसके अलावा मुरैना में 20 लाख 6 हजार 730, भिंड में 19 लाख 654, ग्वालियर में 21 लाख 54 हजार 601, गुना में 18 लाख 89 हजार 551, विदिशा में 19 लाख 45 हजार 404, राजगढ़ में 18 लाख 75 हजार 211 और बैतूल में 18 लाख 95 हजार 331 मतदाता है। 


43.79 करोड़ कीमत की अवैध शराब जब्त 
लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से पूरे प्रदेश में अब तक 280 करोड़ रुपए कीमत की सामग्री जब्त की गई है। इसमें 22.66 करोड़ रुपए नगद, 29.62 लाख लीटर अवैध शराब, जिसकी कीमत 43.79 करोड़ रुपए जब्त की गई है। वहीं, 14.70 करोड़ रुपए कीमत का सोना/चांदी और 31.69 करोड़ रुपए कीमत का अवैध मादक पदार्थ भी जब्त सामग्री में शामिल है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed