{"_id":"664070a64d972126910f9d9e","slug":"mp-ls-election-1-63-crore-voters-will-decide-the-fate-of-74-candidates-on-eight-seats-in-the-fourth-phase-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP LS Election: चौथे चरण की आठ सीटों पर 74 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे 1.63 करोड़ मतदाता कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP LS Election: चौथे चरण की आठ सीटों पर 74 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे 1.63 करोड़ मतदाता कल
Sun, 12 May 2024 01:12 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 12 May 2024 01:12 PM IST
सार
मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आठ सीटों पर सोमवार को मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से 6 बजे तक होगा। इन सीटों पर 6 सांसद और एक पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत 74 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसाला 1.63 करोड़ मतदाता करेंगे।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में चौथे और अंतिम चरण में सोमवार को आठ सीटों देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगौन और खंडवा लोकसभा सीट के लिए कुल 74 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 69 पुरुष जबकि 5 महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा उम्मीदवार इंदौर में 14 जबकि सबसे कम खरगौन में पांच हैं। चौथे चरण में 6 सांसद और एक पूर्व केंद्रीय मंत्री के भाग्य का फैसला 1.63 करोड़ मतदाता करेंगे।
भाजपा ने मौजूदा सांसद देवास में महेंद्र सिंह सोलंकी, इंदौर में शंकर ललवानी, मंदसौर में सुधीर गुप्ता, खंडवा में ज्ञानेश्वर पाटील, खरगोन में गजेंद्र सिंह पटेल, उज्जैन में अनिल फिरोजिया को टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को रतालम सीट पर प्रत्याशी बनाया है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मतदान स्थल पर पोलिंग पार्टियां चुनाव सामग्री लेकर पहुंच रही है। सुबह ग्यारह बजे तक 95 फीसदी मतदान केंद्र के लिए रवाना हो चुके हैं। चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो इसके लिए कुल 18 हजार सात केंद्र बनाए गए हैं। इनमें महिलाओं द्वारा संचालित पिंक बूथ 2001, आदर्श मतदान केंद्र 946 जबकि दिव्यांगों द्वारा संचालित 66 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वोटर्स के लिए मतदान केंद्रों पर रैंप, पेजयल, फर्नीचर, मेडिकल किट, टॉयलेट, शिशुगृह, दिव्यांगों के लिए वाहन के साथ एक हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। आयोग द्वारा इस बार पिछली बार से ज्यादा केंद्रों पर वेबकास्टिंग की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
आचार संहिता में 296 करोड़ से ज्यादा की जब्ती
आचार संहिता के दौरान राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदेश के राज्य और अंतरराज्यीय 800 से ज्यादा नाकों पर फ्लाइंग स्कॉट और सर्विलांस की टीमें तैनात की गई थीं। इस दौरान 23.4 करोड़ की नगदी, 46.89 करोड़ की 32 लाख लीटर शराब, 15 करोड़ 15 लाख का अवैध सोना/चांदी और 36 करोड़ 64 लाख रुपए के अवैध मादक पदार्थ जब्त किए गए। बाकी 174.72 करोड़ रुपए की अन्य सामग्री जब्त की गई है।
77 हजार लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, 4,208 अवैध हथियार जप्त
पहले चरण के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु 77 हजार लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। इन क्षेत्रों में 61,869 लाइसेंसी हथियार जमा कराये गए हैं। वहीं 4,208 अवैध हथियार जप्त किए गए हैं। 1221 कॉर्टेज, विस्फोटक, बम जब्त किये गये है। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 2,84,503 लाइसेंसी हथियार में से अब तक 2,73,559 हथियार जमा कराए जा चुके हैं। इस दौरान 806 लाइसेंसी हथियार निरस्त भी किए गए हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए गए सी-विजिल एप पर चुनाव संबंधी 4599 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनका आयोग ने परीक्षण कर शिकायतों को सही पाया और इनका निराकरण भी किया।
कहां कितने प्रत्याशी और वोटर
जिला प्रत्याशी वोटर (लाख में )
देवास 8 19,40,472
उज्जैन 9 17,98,704
मंदसौर 8 18,98,060
रतलाम 12 20,04,548
धार 7 19,53,834
इंदौर 14 25,26,803
खरगौन 5 20,46,030
खंडवा 11 21,12,203