फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Lok Sabha Election Congress Second List Digvijaya Singh, Arun Yadav, Jeetu Patwari

MP Lok Sabha Election: कांग्रेस के 12 और उम्मीदवारों के नाम तय, दिग्विजय राजगढ़ से, यादव गुना से लड़ सकते हैं

Thu, 21 Mar 2024 06:36 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 21 Mar 2024 06:36 PM IST
सार

MP Lok Sabha Congress Candidate List: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश के 12 और नाम तय कर दिए हैं। इससे पहले पार्टी ने दस उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। कांग्रेस ने खजुराहो सीट सपा को दे दी है।  

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election Congress Second List  Digvijaya Singh, Arun Yadav, Jeetu Patwari
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने बची हुई 18 सीटों में से 12 सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर लिए हैं। गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव उम्मीदवार हो सकते हैं। इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राजगढ़ में भाजपा सांसद रोडमल नागर के सामने चुनौती पेश कर सकते हैं। 2019 में दिग्विजय सिंह ने भोपाल से चुनाव लड़ा था, जहां साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने उन्हें शिकस्त दी थी। दिग्विजय इस समय राज्यसभा सदस्य हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों के हवाले से दिग्विजय सिंह के साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया और अरुण यादव भी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। यादव को गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने उतारे जाने की अटकलें हैं। इसी तरह उनकी पारंपरिक सीट खंडवा से भी वह चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, कांतिलाल भूरिया झाबुआ-रतलाम सीट से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। कुछ और विधायकों को पार्टी चुनाव मैदान में उतार सकती है। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने इससे पहले 12 मार्च को दस उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। भिंड से फूलसिंह बरैया, टीकमगढ़ में से पंकज अहिरवार, सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा, सीधी से कमलेश्वर पटेल, मंडला से ओंकारसिंह मरकाम, छिंदवाड़ा से नकुल नाथ, देवास से राजेंद्र मालवीय, धार से राधेश्याम मुवेल, खरगोन से पोरलाल खरते और बैतूल से रामू टेकाम को उम्मीदवार बनाया है। दूसरी ओर भाजपा ने सभी 29 सीटों के लिए अपने प्रत्याशी पहले ही घोषित कर दिए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश में किसके सामने कौन
संसदीय सीट भाजपा उम्मीदवार कांग्रेस उम्मीदवार
मुरैना शिवमंगल सिंह तोमर  
भिंड  संध्या राय फूलसिंह बरैया
ग्वालियर भारत सिंह कुशवाहा  
गुना ज्योतिरादित्य सिंधिया  
सागर लता वानखेड़े  
टीकमगढ़ वीरेंद्र खटीक पंकज अहिरवार
दमोह राहुल लोधी  
खजुराहो वीडी शर्मा  
सतना गणेश सिंह सिद्धार्थ कुशवाहा
 रीवा जनार्दन मिश्रा  
 सीधी डॉ. राजेश मिश्रा कमलेश्वर सिंह
शहडोल हिमाद्री सिंह  
जबलपुर आशीष दुबे  
मंडला फग्गनसिंह कुलस्ते ओमकार सिंह मरकाम
बालाघाट डॉ. भारती पारदी  
छिंदवाड़ा विवेक बंटी साहू नकुल नाथ
होशंगाबाद दर्शन सिंह चौधरी  
विदिशा शिवराज सिंह चौहान  
भोपाल आलोक शर्मा  
राजगढ़ रोडमल नागर  
देवास महेंद्र सिंह सोलंकी राजेंद्र मालवीय
उज्जैन अनिल फिरोजिया  
मंदसौर सुधीर गुप्ता  
रतलाम अनिता नागरसिंह चौहान  
धार सावित्री ठाकुर राधेश्याम मुवेल
इंदौर शंकर लालवानी  
खरगोन गजेंद्र पटेल पोरलाल खरते
खंडवा ज्ञानेश्वर पाटिल  
बैतूल दुर्गादास उइके रामू टेकाम
  


















































 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed