फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Lok Sabha Election 2034 polling teams left for 916 locations in Bhopal

MP LS Polls: भोपाल में 2034 मतदान टीम 916 लोकेशन के लिए रवाना, छह देश के प्रतिनिधि ने देखी चुनावी प्रक्रिया

Mon, 06 May 2024 08:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 06 May 2024 08:35 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के लिए राजधानी भोपाल लोकसभा सीट में कल वोटिंग होनी है। सोमवार को लाल परेड मैदान में 2,034 मतदान टीम को 916 लोकेशन के लिए मतदान सामग्री वितरित की गई। खास बात यह रही कि पहली बार छङ देश की प्रतिनिधियों ने भोपाल कलेक्टर के साथ यह प्रक्रिया देखी।

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election 2034 polling teams left for 916 locations in Bhopal
मतदान कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में चुनावी सामग्री का वितरण किया गया। पहली बार पोलिंग टीम को टेबल पर ही सामग्री दी गई। लाल परेड मैदान और एमवीएम ग्राउंड से चुनाव सामग्री बांटी गई। चुनावी सामग्री लेने मतदान कर्मी सुबह सात बजे से पहुंच गए और सामग्री लेकर मतदान दल रवाना हुए। राजधानी भोपाल में सोमवार को तेज धूप और गर्मी के चलते मतदान सामग्री लेने पहुंचे दो कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई। दोनों कर्मचारियों का तुरंत मेडिकल कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति सामान्य बताई है। लाल परेड ग्राउंड पर डोम में डॉक्टरों की टीम मौजूद है।

विज्ञापन


भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर सामग्री लेने पहुंचे कर्मचारी टेंट के नीचे धूप में दोपहर तक परेशान होते दिखे। हालांकि, चुनाव आयोग ने कर्मचारियों के लिए छाछ, पानी और शरबत साथ में भोजन की व्यवस्था की थी। अपने बूथ पर जाने के लिए टीम के सदस्यों का इंतजार करते रहे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक पांडे ने बताया कि सातों विधानसभाओं के दलों के लिए डोम में कुlर्सियां लगाई गई थीं। टीमें यहां पर आकर बैठी और उन्हें टेबल पर ही सामग्री दी गई। सामान की जांच करने के बाद वे बसों में बैठकर मतदान केंद्रों रवाना हुए।
विज्ञापन


सीहोर में भी दी गई सामग्री
भोपाल जिले की सातों विधानसभा बैरसिया, नरेला, गोविंदपुरा, हुजूर, भोपाल उत्तर, पोपाल मध्य और भीपाल दक्षिण-पश्चिम के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे, जिसमें कर्मचारियों को सामग्रियां दी गई। वहीं, भोपाल लोकसभा क्षेत्र में आठवीं विधानसभा सीहोर भी शामिल है, जिसकी सामग्री सीहोर से ही दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


400 बसों से मतदान दलों को किया भेजा गया
भोपाल लोकसभा सीट्स में मतदान दलों को मतदान केंद्र तक भेजने के लिए 400 बस की व्यवस्था की गई थी। बता दें कि भोपाल में कुल 2034 मतदान केंद्र हैं, जो 916 लोकेशन पर है। एक लोकेशन पर दो से तीन मतदान केंद्र भी हैं। यही बसें मतदान दलों को वापस लेकर भी लौटेंगी। चुनावी सामग्री बांटने में 400 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इतने ही कर्मचारी सामग्री वापस भी लेंगे। सामग्री की पुरानी जेल में बने स्ट्रॉन्ग रूम में ही सुरक्षित रखा जाएगा। पुरानी जेल में सामग्री जमा कराने की यह नई व्यवस्था की गई है। मतदान के दौरान गर्मी का असर भी रहेगा। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि गर्मी से बचाव के लिए हर मतदान केंद्र पर ओआरएस, ठंडा पानी की व्यवस्था की गई है।

चुनाव प्रक्रिया देखने पहुंचे 8 देशों के डेलीगेट्स
राजधानी भोपाल में पहली बार 8 देश के डेलीगेट्स लोकसभा निर्वाचन 2024 की प्रक्रिया को देखने पहुंचे। चुनाव से जुड़े विभिन्न चरणों को समझने के लिए आठ देशों का अंतर राष्ट्रीय प्रतिनिधि पिछले कुछ दिनों से भोपाल पहुंचा है। ये दल सुबह से एमवीएम ग्राउंड घाउंड पहुंचा और मतदान सामग्री का वितरण कार्य देखा। इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोज खत्री, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, सीईओ जिला पंचायत सुराज सिंह प्रतिनिधि दल की कलेक्टर एवं मास्टर ट्रेनर द्वारा चुनावी सामग्री चांटने की प्रक्रिया समझाई। दल में ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, बांग्लादेश, इजराइल, युगांडा, तंजानिया, रूस और श्रीलंका के प्रतिनिधि शामिल रहे। प्रतिनिधि मंडल ने लाल परेड ग्राउंड पर ई-रिक्शा में बैठकर पूरे डीम में चुनाबी सामग्री वितरण की प्रक्रिया को समझा। भोपाल लोकसभा चुनाव के लिए 22 उम्मीदवार होने के कारण हर मतदान केंद्र पर एक-एक कंट्रोल यूनिट और 2-2 बैलेट यूनिट लगाई गई है।


मतदान कराने के बाद इवीएम लेकर सीधे जेल पहुंचेंगे दल
भोपाल जिले के 2097 केंद्रों पर सात मई को मतदान संपन्न होने के बाद दल हर बार की तरह इस बार लालपरेड ईवीएम लेकर नहीं पहुंचेंगे। बल्कि इस व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब मतदान दल ईवीएम लेकर सीधे जिला जेल पहुंचेंगे। जहां सख्त सुरक्षा के बीच ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखवाया जाएगा।

भोपाल लोकसभा क्षेत्र एक नजर

  • उम्मीदवार 22

  • मतदान दल 2097

  • मतदान दल में कर्मचारियों की संख्या 4

  • बूथ 2097

  • लोकेशन 916

  • सहायक मतदान केंद्र 63

  • संवदेनशील मतदान केंद्र 464

  • अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र 46

  • कंट्रोल यूनिट 2097

  • बैलेट यूनिट 4194

  • कर्मचारी-अधिकारी 10,000

  • विधानसभा क्षेत्र 9

  • कुल मतदाता 21,15,397

  • पुरुष मतदाता 10,86, 770

  • महिला मतदाता 10,28, 457

  • थर्ड जेंडर मतदाता 170

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed