{"_id":"663b19041fa68b97790d5cdd","slug":"mp-lok-sabha-election-2024-phase-4-pilgrims-leave-for-hajj-yatra-madhya-pradesh-news-in-hindi-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: चौथे चरण के मतदान को एक और झटका; जब डलेंगे वोट, सैकड़ों परिवार व्यस्त होंगे हाजियों की विदाई में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: चौथे चरण के मतदान को एक और झटका; जब डलेंगे वोट, सैकड़ों परिवार व्यस्त होंगे हाजियों की विदाई में
Wed, 08 May 2024 12:12 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 08 May 2024 12:12 PM IST
सार
MP News: मतदाताओं की अरुचि से कम मतदान की तरफ बढ़े हुए हालात में मप्र से एक और झटका लगने वाला है। ऐन मतदान के समय प्रदेश से रवाना होने वाली हज फ्लाइट सैंकड़ों परिवार को मतदान से दूर रखने वाली है।
विज्ञापन
हज यात्रियों की रवानगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के हाजियों की यह फ्लाइट इंदौर से 12 मई को आसमान छूने वाली है। जबकि इसके अगले दिन यानी 13 मई को चौथे चरण के चुनाव में इंदौर और उज्जैन संभाग की 8 सीटों पर मतदान होना है। सेंट्रल हज कमेटी ने प्रदेश के हाजियों का शेड्यूल जारी किया है। जिसके मुतबिक 12 मई को इंदौर से इकलौती फ्लाइट रवाना होगी। करीब 158 हाजियों को इस सफर की शुरुआत के लिए 48 घंटे पहले सफर बाजार स्थित अस्थाई हज हाउस पर हाजिरी देना होगी। जरूरी तैयारियों और ट्रेनिंग आदि के चलते यह व्यवस्था तय है।
विज्ञापन
रुखसत के लिए पहुंचते हैं कई
हज सफर इस्लामी नजरिए से बहुत मुकद्दस और महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके चलते हजियों को रुखसत देने के लिए परिवार के अलावा रिश्तेदार और दोस्त और मिलने जुलने वाले लोग भी पहुंचते हैं। इंदौर हज हाउस पर ब्यवस्थाओ को अंजाम देने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग सक्रिय रहते हैं। गोरतलब है कि इंदौर से जाने वाली फ्लाइट में इंदौर के अलावा देवास, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, झाबुआ, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, धार के हाजी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
13 को होगा यहां मतदान
प्रदेश के चौथे और अंतिम चरण के चुनाव में इंदौर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, देवास, धार, खरगोन और खंडवा लोकसभा सीटों पर मतदान होना है।
भोपाल से जाएंगी 2 फ्लाइट
प्रदेश के अधिकांश हाजियों ने अपना इंबोर्केशन पॉइंट मुंबई चुना है। मुंबई और प्रदेश से फ्लाइट लेने पर होने वाले खर्च में बड़े अंतर की वजह से यह हालात बने हैं। इसके बावजूद भोपाल और आसपास से जाने वाले हाजियों ने भोपाल इंबोर्केशन पॉइंट चुना है। इन करीब 350 हाजियों के लिए भोपाल एयरपोर्ट से 2 फ्लाइट जाएंगी। यह फ्लाइट 21 और 22 मई को भोपाल से रवाना होंगी। जिनमें भोपाल के अलावा विदिशा, रायसेन, सागर, जबलपुर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, रीवा, सतना आदि जिलों के हाजी शामिल होंगे।
विज्ञापन
