फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting for 9 Seats Bjp Congress Jyotiradiya Scindia Shivraj Singh

MP LS Polls: कल लिखा जाएगा 9 सीटों के 127 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला, अब हो रही घर-घर हाथ जुड़ाई

Mon, 06 May 2024 10:56 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 06 May 2024 10:56 AM IST
सार

MP LS Polls: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान का काउंट डाउन शुरू हो गया है। मंगलवार को होने वाले चुनाव के लिए सभाओं, रैलियों, नारों का शोर रविवार शाम को थम गया है। इसके बाद खामोश अपील एवं बैठकों और रणनीतियों का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को होने वाले तीसरे चरण के मतदान में देशभर के 12 राज्यों में कुल 94 सीटों के लिए मतदान होगा। जिसमें प्रदेश की 9 सीटें भी शामिल हैं।

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting for 9 Seats Bjp Congress Jyotiradiya Scindia Shivraj Singh
कल तीसरा चरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीसरे चरण के मतदान में प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान का शेड्यूल तय हुआ था, लेकिन इस बीच बैतूल लोकसभा प्रत्याशी के निधन के बाद यहां के चुनाव भी इस चरण में जोड़े गए हैं। इस लिहाज से 7 मई को भिंड, मुरैना, ग्वालियर, गुना, राजगढ़, भोपाल, विदिशा, सागर और बैतूल लोकसभा के लिए मतदान होगा। इन 9 सीटों पर कुल 127 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जिनकी किस्मत इन सीटों के 1 करोड़ 77 लाख मतदाता लिखेंगे। तीसरे चरण के चुनाव के लिए सबसे ज्यादा प्रत्याशी भोपाल लोकसभा से हैं। यहां करीब 22 उम्मीदवार मैदान संभाले हुए हैं, जबकि कुछ उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया है या उनके फॉर्म किसी वजह से निरस्त हो गए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


हाई प्रोफाइल चरण
प्रदेश लोकसभा चुनाव का यह चरण बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वजह इस चरण में शामिल गुना, राजगढ़ और विदिशा सीटों के प्रत्याशियों के सियासी कद हैं। विदिशा लोकसभा से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजगढ़ सीट से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह मैदान में हैं। जबकि गुना का लोकसभा मुकाबला केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जिम्मे है। इस चरण में प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी मतदान होना है। भाजपा की सुरक्षित सीटों में शामिल इस लोकसभा के लिए बीजेपी ने पूर्व महापौर आलोक शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम चरण में सीएम का गृह नगर शामिल
प्रदेश में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान 13 मई को होगा। इंदौर और उज्जैन संभाग की कुल 8 लोकसभा सीटों पर होने वाले मतदान में सीएम डॉ मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन की सीट भी शामिल रहेगी। इस चरण में इंदौर, देवास, रतलाम, मंदसौर, धार, खरगोन और खंडवा लोकसभा सीटों के लिए भी मतदान होना है। इस चरण में इंदौर लोकसभा का चुनाव लंगड़ा हो गया है। कारण यहां के कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने ऐन मौके पर दावेदारी छोड़कर भाजपा के लिए मैदान खाली कर दिया है। यहां अब भाजपा का मुकाबला चंद निर्दलीय और छोटे दलों के उम्मीदवारों से रह गया है।

भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed