फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Little Saatvik from Ganjbasoda becomes a film star! He won the hearts of millions of viewers by playing th

एमपी: गंजबासौदा का नन्हा सात्विक बना फिल्मी स्टार! ‘हनुमान अंश’ में शुभंकर बनकर जीता लाखों दर्शकों का दिल

Fri, 04 Sep 2026 05:36 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 04 Sep 2026 05:36 PM IST
सार

विदिशा के गंजबासौदा के बाल कलाकार सात्विक शर्मा ने बड़े पर्दे पर अपनी पहचान बना ली है। नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ में शुभंकर का किरदार निभाकर सात्विक अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं।

विज्ञापन
MP: Little Saatvik from Ganjbasoda becomes a film star! He won the hearts of millions of viewers by playing th
हनुमान अंश के बाल कलाकार सात्विक शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदिशा के छोटे से गंजबासौदा के रहने वाले बाल कलाकार सात्विक शर्मा इन दिनों फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर चर्चा में हैं। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित इस फिल्म में सात्विक ने ‘शुभंकर’ का किरदार निभाया है। पर्दे पर उनके सहज अभिनय और संवाद बोलने के अंदाज को दर्शक पसंद कर रहे हैं। सात्विक के लिए यह फिल्म बड़े पर्दे पर अभिनय की दिशा में एक खास मौका है। कम उम्र में कैमरे के सामने अपनी पहचान बनाने वाले सात्विक ने इससे पहले भी नाटकों और दूसरे प्रोजेक्ट्स में काम किया है। ‘हनुमान अंश’ में मिली भूमिका ने उन्हें एक अलग पहचान दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  गोद में बाल गोपाल, हाथ में माखन-मिश्री...CM ने फोड़ी मटकी, जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री आवास में जमकर मचा धमाल
विज्ञापन


दादाजी से सुनी बाबा की कहानियां
सात्विक ने बताया कि फिल्म में काम शुरू करने से पहले उन्होंने अपने दादाजी से नीम करोली बाबा के बारे में कई बातें सुनीं। दादाजी ने उन्हें बाबा के जीवन से जुड़े प्रसंग और कहानियां सुनाईं। इन कहानियों से सात्विक को फिल्म की कहानी और अपने किरदार शुभंकर को समझने में मदद मिली। उनका कहना है कि किरदार के भाव और परिस्थितियों को समझने के बाद कैमरे के सामने उसे निभाना उनके लिए आसान हुआ। सात्विक अभी पढ़ाई भी कर रहे हैं। ऐसे में परिवार की कोशिश रहती है कि अभिनय के साथ उनकी पढ़ाई भी प्रभावित न हो। जब किसी प्रोजेक्ट के लिए मुंबई जाना होता है तो उनके पिता भी उनके साथ जाते हैं। परिवार का कहना है कि सात्विक के लिए पढ़ाई और अभिनय दोनों जरूरी हैं। इसी वजह से शूटिंग और स्कूल की पढ़ाई के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल के व्यापारियों को राहत की उम्मीद: CM बोले- सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे

गंजबासौदा से बड़े पर्दे तक पहुंचा सफर
सात्विक की कहानी इस मायने में भी खास है कि उन्होंने बड़े शहर से नहीं, बल्कि गंजबासौदा जैसे छोटे शहर से अभिनय का सफर शुरू किया। धीरे-धीरे नाटकों और दूसरे कामों के जरिए अनुभव हासिल किया और अब फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का मौका मिला। ‘हनुमान अंश’ में काम मिलने के बाद सात्विक को मिल रही दर्शकों की प्रतिक्रिया से उनका उत्साह बढ़ा है। उनका यह सफर यह भी बताता है कि छोटे शहरों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है। सही मौका मिलने पर यही प्रतिभाएं बड़े मंच तक पहुंच सकती हैं। 

ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश: MP में फिर बिगड़ेगा मौसम! 9 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, CM ने कलेक्टरों को किया हाई अलर्ट

दर्शकों से फिल्म देखने की अपील
सात्विक ने अपने किरदार को पसंद करने के लिए दर्शकों का आभार जताया है। उन्होंने लोगों से परिवार के साथ सिनेमाघर जाकर ‘हनुमान अंश’ देखने की अपील भी की। सात्विक के लिए यह फिल्म सिर्फ एक अभिनय प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनके फिल्मी सफर का महत्वपूर्ण पड़ाव है। गंजबासौदा से शुरू हुआ उनका सफर अब बड़े पर्दे तक पहुंच चुका है और उनकी नजर आगे मिलने वाले नए मौकों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed