फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Light rain in Mandla, Chhindwara, sunshine prevails in the state including Bhopal, no heavy rain for the n

Mp: मंडला, छिंदवाड़ा में हुई हल्की बारिश,भोपाल समेत प्रदेश भर में खिली रही धूप,अगले 3 दिन तेज बारिश नहीं

Fri, 20 Sep 2024 08:11 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 20 Sep 2024 08:11 PM IST
सार

 शुक्रवार को मंडला और छिंदवाड़ा में हल्की बारिश हुई। भोपाल समेत ज्यादातर जिलों में में दिन में धूप खिली रही। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले 3 दिन तक तेज बारिश का अनुमान नहीं है।

विज्ञापन
MP: Light rain in Mandla, Chhindwara, sunshine prevails in the state including Bhopal, no heavy rain for the n
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम कमजोर होने से भारी बारिश से राहत मिल गई है। शुक्रवार को मंडला और छिंदवाड़ा में हल्की बारिश हुई। भोपाल समेत ज्यादातर जिलों में में दिन में धूप खिली रही। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले 3 दिन तक तेज बारिश का अनुमान नहीं है। इसका कारण लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) और मानसून ट्रफ की वजह से एक्टिव स्ट्रॉन्ग सिस्टम का कमजोर होना है। हालांकि, 23 सितंबर से एक और सिस्टम एक्टिव हो रहा है। जिसके कारण प्रदेश के पूर्वी हिस्से में पानी गिरेगा। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में 1 जून से 20 सितंबर 2024 लंबी अवधि के औसत से 16% अधिक बारिश दर्ज की गई है। जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 12% अधिक और पश्चिमी मध्य प्रदेश में  औसत से 19% अधिक बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन



36 डिग्री के पार पहुंचा खजुराहो का तापमान 
लगातार हो रही बारिश पर रोक लगने से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। कई दिनों का तापमान भी काफी बढ़ा है। शुक्रवार को खजुराहो में दिन का तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। भोपाल, दमोह, नरसिंहपुर में तापमान 34 डिग्री के पार पहुंच गया। भोपाल में पारे में 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। 
विज्ञापन




लो प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ कमजोर
मौसम वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि लो प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ कमजोर हो गए हैं। इस वजह से अगले 3 दिन तेज बारिश का दौर नहीं रहेगा। 23 सितंबर से नया सिस्टम बनने से फिर बारिश होगी। उन्होंने बताया कि जबलपुर संभाग का मंडला जिला सबसे ज्यादा बारिश वाले जिलों में शामिल है। यहां 57.1 इंच पानी गिर चुका है। सिवनी में 54.1 इंच, श्योपुर में 51.9 इंच, भोपाल, निवाड़ी और सागर में 50 इंच से ज्यादा बारिश हुई है। श्योपुर में सामान्य से दोगुनी बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश वाले टॉप-10 जिलों में सीधी, राजगढ़, डिंडौरी, रायसेन और छिंदवाड़ा जिले भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed