फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   mp legislative assembly speaker rameshwar sharma send copy of ramayana to mamata banerjee tmc bjp ram temple

मध्यप्रदेश: प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने ममता को भेजी रामायण, कहा- श्रीराम बोलना सीखें

Sun, 24 Jan 2021 05:25 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 24 Jan 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
mp legislative assembly speaker rameshwar sharma send copy of ramayana to mamata banerjee tmc bjp ram temple
रामेश्वर शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर और हुजूर क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रामायण की एक प्रति भेजी है। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने ट्वीटर पर दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में सालों बाद भगवान श्रीराम का मंदिर बनने वाला है और इससे ममता नाराज हैं।

विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि ममता को राम नाम के उद्घोष से नफरत हैं। उन्होंने कहा कि ममता दीदी मेरी आपसे प्रार्थना है कि जय श्रीराम बोलना सीखो। भगवान राम का विरोध करना बंद करो। बंगाल में एक कार्यक्रम के दौरान आपने भगवान राम का अपमान किया है। बंगाल की जनता विधानसभा चुनाव में आपको सबक सिखाएगी। 
विज्ञापन

 


भाजपा नेता ने कहा, 'ममता दीदी भगवान राम का नाम जपो। मैं आपको रामायण की एक पुस्तक भेज रहा हूं। रामायण को पढ़िए। उम्मीद करता हूं कि आपको सद्बुद्धि आएगी। जैसे पूरी दुनिया में प्रभु श्रीराम के भक्त हैं, आप भी रामायण पढ़कर उनकी भक्त हो जाएंगी और जय श्रीराम का नाम जपने लगेंगी।'

विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष ने कहा कि सालों के इंतजार के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनने वाला है। इसके लिए देशभर में समर्पण निधि अभियान चल रहा है जो 15 फरवरी तक चलेगा। इसमें हर वर्ग के लोग अपनी श्रद्धा अनुसार दान दे रहे हैं। ममता दीदी, आप भगवान श्रीराम के नारों से गुस्सा मत होइये।


विहिप ने भी की ममता बनर्जी की आलोचना
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के यहां मुख्य 'पराक्रम दिवस' समारोह में 'जय श्री राम' के उद्घोष के बाद भाषण नहीं देने के लिए रविवार को तीखी आलोचना की। विहिप ने कहा कि यह उनकी 'हिंदू विरोधी' मानसिकता और किसी विशेष समुदाय को खुश करने के प्रयास को दर्शाता है। बनर्जी शनिवार को विक्टोरिया मेमोरियल में नेताजी के जयंती समारोह में संबोधन देने के लिए आमंत्रित किये जाने पर अपने कथित 'अपमान' पर नाराज नजर आ रही थीं। 





विहिप के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने कहा, 'ममता बनर्जी ने कल जो किया वह उनकी हिंदू-विरोधी मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति के प्रति उनके प्रयासों को दर्शाता है। भगवान राम देश की आत्मा हैं। 'जय श्री राम' के उद्घोष से उन्हें गुस्सा क्यों आता है? हम समझने में असफल हैं।' उधर भाजपा नेता और नेताजी बोस के रिश्तेदार चंद्र कुमार बोस ने कहा कि नारे में कुछ भी गलत नहीं था और नेताजी की जयंती को राजनीति के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed