{"_id":"65ef2cde5533f3c2ad02ae13","slug":"mp-ken-betwa-parvati-kalisindh-chambal-jal-kalash-yatra-inaugurated-cm-said-all-organs-of-governance-shou-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: केन-बेतवा, पार्वती-कालीसिंध-चंबल जल कलश यात्रा का शुभारंभ,CM बोले-शासन के सभी अंग सुशासन का प्रतीक बनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: केन-बेतवा, पार्वती-कालीसिंध-चंबल जल कलश यात्रा का शुभारंभ,CM बोले-शासन के सभी अंग सुशासन का प्रतीक बनें
Mon, 11 Mar 2024 09:40 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 11 Mar 2024 09:40 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केन-बेतवा एवं पार्वती-कालीसिंध-चंबल जल कलश यात्रा का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में 24 पुलिस कर्मियों को स्टार लगाकर आउट ऑफ टर्न पदोन्नत किया। साथ ही एक हजार नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में हुए कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां दीप प्रज्जवलित कर तथा मां नर्मदा के जल को कलश में प्रवाहित कर केन-बेतवा एवं पार्वती-कालीसिंध-चंबल जल कलश यात्रा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल कलश यात्रा के पांच रथों को झंडी दिखाकर कुशाभाऊ ठाकरे सभागार परिसर से रवाना किया। यात्रा के अंतर्गत 100 एलईडी प्रचार रथ, केन बेतवा पार्वती काली सिंध चंबल परियोजना के लाभान्वित 17 जिलों के लगभग 3600 ग्रामों में प्रचार-प्रसार के लिए भेजे जा रहे हैं। कार्यक्रम में परियोजना के लाभ एवं जल के महत्व पर केंद्रित फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि एक हजार नवनियुक्त अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण, केन-बेतवा और पार्वती काली सिंध चंबल परियोजना, जल कलश यात्रा के शुभारंभ तथा पुलिस कर्मियों को आउट आफ टर्न प्रमोशन के लिए आयोजित यह कार्यक्रम त्रिवेणी के समान है, और तीनों का लक्ष्य जन कल्याण तथा प्रदेश का विकास है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शासन के सभी अंग सुशासन का प्रतीक बनें।
दो हजार गांव के 7.13 लाख किसानों को लाभ मिलेगा
मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि केन-बेतवा राष्ट्रीय परियोजना बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदल देगी। इस परियोजना से 8 लाख 11 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी तथा बुंदेलखंड के 41 लाख लोगों को पेयजल मिलेगा। परियोजना से बुंदेलखंड में 103 मेगावॉट बिजली पैदा होगी। इससे प्रदेश के 10 जिलों के लगभग 2 हजार गांव के 7 लाख 13 हजार किसान परिवारों को लाभ मिलेगा। चंबल-कालीसिंध-पार्वती सिंचाई परियोजना विकास और प्रगति के नए द्वार खोलेगी। बहत्तर हजार करोड़ रुपये लागत की इस परियोजना से मध्य प्रदेश एवं राजस्थान के 06 लाख 17 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी, जिसमें मध्य प्रदेश के 03 लाख 37 हजार हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
24 पुलिस कर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन
मुख्यमंत्री ने बालाघाट के कमकोदादर में 14 दिसंबर 2023 को नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में वीरता और शौर्य का परिचय देने वाले 24 पुलिस कर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन प्रदान करते हुए उन्हें पदोन्नत पद के स्टार लगाए। बता दें, पिछले कुछ वर्षों में बालाघाट में नक्सल विरोधी अभियान में प्रभावी कार्य हुआ है, जिसमें 17 नक्सली मारे गए हैं। वर्ष 2022 में 6 नक्सली मारे गए जो कि एक वर्ष में सर्वाधिक नक्सली मारे जाने का रिकॉर्ड हैं। इसके अतिरिक्त पिछले पांच वर्षों में 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया एवं पिछले दो वर्षों में 6 एक्सचेंज ऑफ फायर हुए है, जिससे नक्सली भाग खड़े हुए। पिछले दो वर्षों में 10 नक्सल डंप बरामद किए गए जिसमें भारी मात्रा में गोला-बारूद एवं विस्फोटक पुलिस के हाथ लगा। वर्ष 2022-24 में 07 नए पुलिस कैंप स्थापित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और संचार साधनों से वंचित क्षेत्र में रहकर नक्सलियों का सामना करने और उन पर नियंत्रण पाने वाले पुलिस जवानों पर हमें गर्व है। पुलिस का कार्य केवल नौकरी नहीं, देशभक्ति और जनसेवा का संकल्प भी है।
विज्ञापन
इनको मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन - उपनिरीक्षक उपेन्द्र दुबे, नामदेव शर्मा, सहायक उप निरीक्षक हॉकफोर्स अतुल कुमार शुक्ला, अरूण मिश्रा, मनोज कापसे, लोकेंद्र सिंह जादौन, दिलीप उईके, प्रधान आरक्षक हॉकफोर्स अजीज अली, रविंद्र कुमार, संदीप सिंह, रामकुमार नवरेती, फूलचंद कुशवाह, ब्रज मोहन गुर्जर, आरक्षक हॉकफोर्स राजेश कुमार, कमल वैष्णव, रायसिंह वर्मा, अनुराग सिंह यादव, पवन कुमार, आशिफ खान, अरविंद कुमार सोनी, अरविंद कुमार यादव, सतीश मात्रे, महिपाल चंदेला और लोकेन्द्र सिंह सिकरवार शामिल हैं।
नौ अभ्यर्थियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इसके अंतर्गत लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत मनीष पवार को रेडियोग्राफर, मनीषा गुप्ता को प्रयोगशाला तकनीशियन, आनंद केशरवानी को फार्मासिस्ट, राजस्व विभाग के अंतर्गत शिल्पा सरयाम, साक्षी वर्मा, रानू शर्मा, सौभर चौधरी को पटवारी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत एकता वर्मा को सहायक यंत्री पद के नियुक्ति पत्र सौंपे गए।