फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: How will Shivraj deal with new difficulties, raising questions on farmers' issue, Congress also attacks

MP News: नई मुश्किलों से कैसे निपटेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज, किसानों के मुद्दे पर अपने ही उठा रहे सवाल

Thu, 05 Dec 2024 06:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 05 Dec 2024 06:19 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों के मुद्दों पर विपक्ष के हमले के साथ अब अपनों के सवालों से भी घिरते जा रहे हैं। जहां एक ओर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किसानों के समस्याओं पर उनसे सवाल किए हैं, वहीं कांग्रेस ने भी उनकी कार्यशैली पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री रहते हुए कई मुश्किलों से निपटने वाले शिवराज सिंह चौहान के लिए अब यह मुद्दा उनके राजनीतिक करियर के लिए चुनौती बन सकता है। 

विज्ञापन
MP: How will Shivraj deal with new difficulties, raising questions on farmers' issue, Congress also attacks
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से अपने ही कर रहे सवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि एक ऐसे नेता की रही है, जो किसानों के मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं। लेकिन, अब जब किसान आंदोलन और उनके अधिकारों के सवाल उठ रहे हैं, तो केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपनों और विपक्ष दोनों से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान किसानों के मुद्दे पर सवाल उठाए और कृषि मंत्री से इस बारे में जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य क्यों नहीं मिल रहा है? यह गंभीर मुद्दा है, जिसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। 
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब दिल्ली में किसान आंदोलन के लिए जुट रहे हैं। ऐसे में शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्री के रूप में सवालों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कार्यकाल मध्य प्रदेश में किसान आंदोलनों से जुड़ा रहा है, जिनमें 2017 का मंदसौर आंदोलन प्रमुख था, जब पुलिस कार्रवाई में 6 किसानों की जान चली गई थी। इसके डैमेज कंट्रोल के लिए तत्कालीन शिवराज सरकार ने किसानों के परिवारों के लिए मुआवजे और नौकरियों का एलान किया। इस आंदोलन के बाद मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में मंदसौर क्षेत्र में भाजपा को कोई नुकसान नहीं हुआ था। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने शिवराज सिंह पर हमला बोला 
उपराष्ट्रपति के बयान के बाद कांग्रेस ने भी शिवराज सिंह चौहान को घेरना शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान झूठ बोलने वाले सबसे बड़े नेताओं में से एक हैं। वे किसानों से किए गए वादों को निभाने में नाकाम रहे हैं। पटवारी ने यह भी आरोप लगाया कि चौहान ने संसद में बयान दिया था कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार किसानों को लागत से डबल समर्थन मूल्य देती है, जबकि उनका दावा उपराष्ट्रपति के बयान से उलट है। पटवारी ने कहा कि अब या तो उपराष्ट्रपति की भावना ठीक नहीं थी या केंद्रीय मंत्री ने शिवराज सिंह चौहान ने संसद में झूठ बोला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
किसान आंदोलन से उठ रहे सवाल 
इसके अलावा, हाल ही में झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार और शिवराज सिंह चौहान द्वारा बुधनी सीट पर पार्टी के संघर्ष ने उनकी राजनीतिक छवि को चुनौती दी है। जानकारों का कहना है कि झारखंड़ में चुनाव में हार के फैक्टर अलग थे। वहीं, बुधनी की जनता शिवराज को चाहती है और शिवराज के बराबर वोट भाजपा के किसी भी उम्मीदवार को नहीं मिलने थे। हालांकि, उन्होंने लाडली बहना योजना जैसी पहल के जरिए 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत दिलाई, लेकिन अब किसान मुद्दे पर उनके खिलाफ सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में शिवराज सिंह चौहान के लिए यह महत्वपूर्ण होगा कि वे किसानों की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करें, ताकि विपक्ष को जवाब दिया जा सके। 

 
शिवराज से समस्या हल करने की उम्मीद 
मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार प्रभु पटैरिया ने कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप कृषि पृष्ठभूमि से आते हैं। उनकी किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात होती रहती है, जिसका उल्लेख उन्होंने किया है। उसी दिन किसान दिल्ली आ रहे थे। यही वजह है कि उन्होंने पिछली सरकार के किसानों से किए वादों को लेकर सवाल किया, हालांकि, तब शिवराज सिंह केंद्रीय कृषि मंत्री नहीं थे। उपराष्ट्रपति के पूरे भाषणा को सुना जाए तो उन्होंने शिवराज सिंह चौहान से उम्मीद जताई है कि किसानों की समस्याओं का निराकरण गंभीरता से होगा। शिवराज सिंह चौहान किसान परिवार से आते हैं और अच्छी बात है कि देश को ऐसा कृषि मंत्री मिला है। पटैरिया ने कहा कि कृषि मंत्री किसानों की आय बढ़ाने को लेकर काम करते दिख रहे हैं। उन्होंने हर मंगलवार को किसानों से मिलने का दिन तय किया है। वे किसान पंचायत लगा रहे हैं। इन सब प्रयासों से किसानों को साधने का प्रयास कर रहे हैं। इससे लगता है कि शिवराज वर्तमान चुनौतियों से भी पार पा जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed