Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: High Court Allows RTI Activist Ajay Dubey to Inspect Governor's Letters Sent Since 2011

एमपी: राजभवन के 2011 से भेजे गए पत्रों का होगा निरीक्षण, हाईकोर्ट ने आरटीआई कार्यकर्ता अजय दुबे को दी अनुमति

Tue, 03 Nov 2026 08:47 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 03 Nov 2026 08:47 PM IST
सार

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने आरटीआई कार्यकर्ता अजय दुबे को राजभवन के उन दस्तावेजों के निरीक्षण की अनुमति दी है, जो 2011 से राज्यपाल ने प्रदेश की राजनीतिक और प्रशासनिक स्थिति पर केंद्र सरकार को भेजे थे। इन रिपोर्टों पर केंद्र सरकार की ओर से मिले जवाब भी निरीक्षण के दायरे में होंगे। रिकॉर्ड देखने के बाद दुबे प्रमाणित प्रतियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
MP: High Court Allows RTI Activist Ajay Dubey to Inspect Governor's Letters Sent Since 2011
मध्यप्रदेश लोक भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश राजभवन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों तक पहुंच के मामले में हाईकोर्ट ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत निरीक्षण की अनुमति देने के निर्देश दिए हैं। सामाजिक एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यकर्ता अजय दुबे की याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश अल्पेश वाई. कोगजे और न्यायमूर्ति विवेक जैन की युगल पीठ ने यह आदेश दिया। अदालत ने दुबे की रिट याचिका का निराकरण करते हुए एकल पीठ के पूर्व आदेश में संशोधन किया है। साथ ही प्रथम अपीलीय अधिकारी द्वारा 23 फरवरी 2012 को पारित आदेश को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  कैबिनेट: विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होंगे 23,300 करोड़ रुपये से ज्यादा, जंगलों से लेकर सिंचाई तक बजट मंजूर
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश के अनुसार, दुबे को मध्य प्रदेश राजभवन जाकर उन अभिलेखों का निरीक्षण करने की अनुमति मिलेगी, जो वर्ष 2011 से राज्यपाल द्वारा प्रदेश की राजनीतिक और प्रशासनिक स्थिति के संबंध में केंद्र सरकार को भेजे गए और उन रिपोर्टों पर केंद्र की तरफ से आए जवाब। निरीक्षण के बाद वे अपनी जरूरत के अनुसार संबंधित दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस मामले में अब राजभवन के रिकॉर्ड तक पहुंच का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि निरीक्षण के दौरान कौन-कौन से दस्तावेज उपलब्ध होंगे और उनमें क्या जानकारियां सामने आएंगी। यह आदेश आरटीआई के तहत सरकारी अभिलेखों के निरीक्षण और सूचना प्राप्त करने की प्रक्रिया से जुड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल में कल भाजपा की शक्ति प्रदर्शन पदयात्रा, नड्डा-मोहन यादव होंगे शामिल; एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed