{"_id":"614ec5018ebc3e04b9361b51","slug":"mp-govt-setup-diamond-park-in-panna-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: रत्नों के भंडार पन्ना जिले को मिलेगी नई पहचान, डायमंड पार्क में हो सकेगी हीरों की पॉलिशिंग व कटिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: रत्नों के भंडार पन्ना जिले को मिलेगी नई पहचान, डायमंड पार्क में हो सकेगी हीरों की पॉलिशिंग व कटिंग
Sat, 25 Sep 2021 12:13 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:13 PM IST
सार
पन्ना जिले में कई हीरे पाए जाते हैं। लेकिन इनकी कटाई और पॉलिशिंग जैसे काम दूसरे जिलों में होते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां डायमंड पार्क बनाने की शुरुआत की है।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में डायमंड पार्क बनने जा रहा है। यहां पर हीरे की कटाई और पॉलिशिंग जैसे दोनों काम हो सकेंगे। यह घोषणा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। उन्होंने कहा कि पन्ना जिला रत्नों का भंडार है। लेकिन उनकी कटाई और पॉलिशिंग जैसे काम दूसरे जिले में होते हैं। इसलिए हम यहां डायमंड पार्क स्थापित करने जा रहे हैं, जिसमें कटाई और पॉलिशिंग जैसे दोनों तरह के काम हो सकें।
विज्ञापन
12 लाख कैरेट के हैं हीरे
भोपाल से 380 किलोमीटर दूर पन्ना जिले में 12 लाख कैरेट के हीरे होने का अनुमान है। डायमंड ऑफिसर रवि पटेल के मुताबिक, तीन दिन पहले यहां 144.32 कैरेट के 105 हीरे 1.87 करोड़ में मिले। उन्होंने कहा कि यहां मिलने वाले हीरों की नीलामी कराई जाती है और जिसे वह हीरा मिलता है उसमें से टैक्स काटकर उसे उतनी रकम चुका दी जाती है। उन्होंने कहा कि 14 कैरेट का एक बड़ा हीरा नीलामी के लिए उपलब्ध है। वह तीन महीने बाद होने जा रही नीलामी में रखा जाएगा।
विज्ञापन
