फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Former MLA arrested for threatening to blow up Central Vista

MP: सेंट्रल विस्टा को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले पूर्व विधायक गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में

Mon, 19 Sep 2022 10:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 19 Sep 2022 10:09 PM IST
सार

सेंट्रल विस्टा को बम से उड़ा देने की धमकी देने वाले पूर्व विधायक किशोर समरीते को दिल्ली पुलिस ने भोपाल स्थित निवास से गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
MP: Former MLA arrested for threatening to blow up Central Vista
पूर्व विधायक किशोर समरीते। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सेंट्रल विस्टा को बम से उड़ा देने की धमकी देने वाले पूर्व विधायक किशोर समरीते को दिल्ली पुलिस ने भोपाल स्थित निवास से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी किस मामले में की गई है, इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। गिरफ्तारी के बाद समरीते को जिला कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर टीम उन्हें दिल्ली ले गई है। 
विज्ञापन


बता दें कि किशोर समरीते मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले की लांजी विधानभा क्षेत्र से समाजवाटी पार्टी से विधायक रह चुके हैं। भोपाल पुलिस उपायुक्त विजय खत्री ने बताया कि दिल्ली की क्राइम ब्रांच की टीम भोपाल आई थी। पूर्व विधायक किशोर समरीते को पकड़ने में मदद मांगी थी। समरीते को भोपाल के कोलार के आर्चड पैलेस से गिरफ्तार किया गया। हालांकि समरीते को किस मामले में गिरफ्तार किया गया है, ये जानकारी नहीं दी गई। सूत्रों के मुताबिक समरीते पर दिल्ली एटीएस और आईबी नजर रख रही थी। 
विज्ञापन


बता दें कि समरीते ने क्षेत्र की समस्याओं का हल नहीं निकलने पर बकायदा स्पीकर को पत्र लिखकर धमकी दी थी। समस्या को लेकर केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। पत्र में सेंट्रल विस्टा को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इसी मामले में दिल्ली पुलिस ने किशोर समरीते पर केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर समरीते पर 17 आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। एक मामले में स्पेशल कोर्ट उन्हें पांच साल की सजा भी दे चुकी है। जून 2021 में किशोर समरीते को एक मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। तब उन पर ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष राजेश पाठक को ब्लैकमेल करने का आरोप लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed