फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election: Tickets of more than 40 MLAs including six ministers are in danger, heartbeats of leaders increas

MP Election: छह मंत्रियों समेत 40 MLA के टिकट खतरे में, अगली सूची से पहले नेताओं की बढ़ी धड़कनें

Tue, 10 Oct 2023 09:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 10 Oct 2023 09:24 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश के 230 में से 136 उम्मीदवारों के नामों के एलान के बाद अब भाजपा के अधिकतर मौजूदा विधायकों के नाम बचे हैं। भाजपा की पांचवी सूची से पहले आधा दर्जन मंत्रियों समेत 40 के करीब विधायकों के टिकट कट सकते हैं। इसको लेकर टिकट को लेकर इंतजार कर रहे मौजूदा विधायकों की धड़कनें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
MP Election: Tickets of more than 40 MLAs including six ministers are in danger, heartbeats of leaders increas
भाजपा का झंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचार, प्रबंधन और प्रत्याशियों के चयन को लेकर कांग्रेस से आगे चल रही है। चुनाव आयोग के तारीखों के एलान के साथ ही भाजपा ने अपनी चौथी सूची जारी कर दी है। इसमें 57 विधायकों को टिकट दिया गया है। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 24 मंत्री शामिल है। भाजपा अब तक अधिकतर हारी सीटों समेत सर्वे रिपोर्ट में जीतने वाले उम्मीदवारों के नाम के साथ 136 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुका है। अब भाजपा को सिर्फ 96 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा करनी है। इसमें 67 मौजूदा विधायकों की सीटें बाकी हैं। इसमें आठ शिवराज सरकार के मंत्री भी शामिल हैं। इसमें चार सिंधिया समर्थक मंत्री है। वहीं, मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया पहले ही स्वास्थ्य कारणों से चुनाव लड़ने से इंकार कर चुकी हैं। भाजपा ने दूसरी सूची में तीन विधायकों के टिकट काटे है। इसमें सीधी से केदारनाथ शुक्ल, मैहर से नारायण त्रिपाठी और नरसिंहपुर से जालम सिंह पटेल शामिल है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


इन मंत्रियों को मिल सकता है टिकट 
  • उषा ठाकुर- महू से विधायक और शिवराज कैबिनेट में संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर की रिपोर्ट सर्वे में ठीक ठाक है। पार्टी उनको इंदौर-3 से चुनाव में उतार सकती है। ठाकुर इंदौर-3 से पहले भी विधायक रह चुकी हैं। हालांकि, पार्टी सभी पहलुओं को देखकर निर्णय लेने के लिए अभी टिकट होल्ड कर दिया है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • गौरी शंकर बिसेन- एक महीने पहले मंत्री पद की शपथ लेने वाले गौरी शंकर बिसेन को पार्टी दोबारा चुनाव में उतार सकती है। बालाघाट से विधायक बिसेन अपनी जगह अपनी बेटी मौसम बिसेन को टिकट देने की वकालत कर चुके हैं। चर्चा है कि पार्टी अब इसको लेकर विचार कर रही है।

इन मंत्रियों की स्थिति ठीक नहीं 
  • इंदर सिंह परमार- शाजापुर जिले की शुजालपुर से विधायक और स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की क्षेत्र में स्थिति ठीक नहीं है। प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व दोनों के सर्वे में परमार की रिपोर्ट ठीक नहीं है। ये नरेंद्र सिंह तोमर करीबी हैं। इनकी पुरानी सीट कालापीपल से लड़ाने की भी चर्चा है। यही वजह है कि उनके टिकट को होल्ड कर दिया गया है। 
  • महेंद्र सिंह सिसोदिया- गुना के बमोरी से विधायक और पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया सर्वे रिपोर्ट में जनप्रतिनिधि की छवि वाले क्राइटेरिया में फिट नहीं बैठ रहे। वहीं, उनके खिलाफ शिकायतें भी मिली हैं। बता दें, सिसोदिया सिंधिया गुट के हैं। इनके टिकट को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया से दोबारा पूछा जा सकता है। 
  • रामखेलावन पटेल- सतना के अमरपाटन से विधायक और पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रामखेलावन पटेल के लिए भी इस बार चुनौतीपूर्ण हालात हैं। उनका पुराजी की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर भी विवाद में घिरी। सर्वे रिपोर्ट में उनके प्रतिकूल है।
  • बृजेंद्र सिंह यादव- अशोकनगर मुंगावली से विधायक और लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव की सर्वे रिपोर्ट में ठीक नहीं है। यहां से गुना सांसद केपी यादव को चुनाव लड़ाने की चर्चा है। हालांकि, यादव विधानसभा का चुनाव लड़ने से मना कर रहे हैं। 
  • सुरेश धाकड़- शिवपुरी जिले के पोहरी से विधायक और लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ को भी चुनौती है। सर्वे रिपोर्ट में उनको नुकसान हो रहा है। 
  • ओपीएस भदौरिया- भिंड जिले के मेहंगाव से विधायक और नगरीय विकास एवं आवास के राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया के लिए भी हालात चुनौतीपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed