फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election Result Before election result Patwari surrounded BJP government supported Digvijay Singh statement

MP Election Result: चुनाव परिणाम से पहले पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, दिग्विजय सिंह के बयान का किया समर्थन

Mon, 03 Jun 2024 07:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 03 Jun 2024 07:26 PM IST
सार

MP Election Result: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने लोकसभा चुनाव के परिणाम से पहले आए एग्जिट पोल पर बीजेपी को घेरा है। उन्होंने कहा है कि 18 घंटे में एग्जिट पोल की पोल खुल जाएगी।

विज्ञापन
MP Election Result Before election result Patwari surrounded BJP government supported Digvijay Singh statement
जीतू पटवारी, पीसीसी चीफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम से एक दिन पहले पीएससी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार को जमकर घेरा और कई आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह द्वारा दिए गए बयान बीजेपी को 300 से ज्यादा सीट मिली तो जनता की नहीं ईवीएम की वोट होगी, का समर्थन करते नजर आए।

विज्ञापन


जीतू पटवारी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव बड़ा ही रोचक रहा, परंतु उसके बाद सबसे ज्यादा बेरोजगारी, सबसे ज्यादा महंगाई, सबसे ज्यादा कृषक यातना एवं सबसे ज्यादा परेशानियां इस देश के लोगों ने सही हैं। कोई भी ऐसा वर्ग नहीं है, जो इस सरकार से पीड़ित नहीं रहा हो। इस स्थिति के बाद का यह चुनाव है।
विज्ञापन


कांग्रेस के न्याय पत्र की चर्चा प्रधानमंत्री ने भी की
पटवारी ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस का न्याय पत्र था, जिसकी चर्चा देश के प्रधानमंत्री सहित देश के सभी नागरिक कर रहे थे, जिसमें बेरोजगारी, महंगाई, अर्थव्यवस्था एवं किसानों के दर्द का समाधान था तथा पांच न्याय एवं 25 गारंटी के रूप में देश के नागरिकों की सभी समस्याओं का समाधान प्रस्तुत किया गया था। परंतु देश के प्रधानमंत्री ने जो भाषा बोली, जिसमें अपमानजनक एवं धमकाने वाले शब्द थे तथा मांस, मछली मंगलसूत्र से लेकर मुजरे तक पहुंच जाना। इन शब्दों के द्वारा प्रधानमंत्री पद की गरिमा कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 घंटे में खुल जाएगी एक्जिट पोल की पोल
पटवारी ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर कुछ कथित एक्जिट पोल भी सामने आए हैं, जिसमें कई सारी गफलतें हैं। आप सभी ने तथा जनता ने यह फीड बैक हमें दिया है कि हमने कई सीटों पर अच्छा चुनाव लड़ा। परंतु कथित एक्जिट पोल में यह नहीं दिखता है। हमें जनता एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है। मैं यह कह सकता हूं कि इन एक्जिट पोल को लेकर हमारा कार्यकर्ता हताश व निराश नहीं है। इसलिए इन एक्जिट पोल की पोल 18 घंटे में खुल जाएगी।


सरकार महंगाई बढ़ाने की तैयारी कर रही तैयारी
पटवारी ने कहा कि आज प्रदेश में अभूतपूर्व अत्याचार सरकार कर रही है। आज यहां दलित, आदिवासी होना अभिशाप हो गया है और अब सरकार महंगाई बढ़ाने की तैयारी कर रही है। क्योंकि आरबीआई ने अब सरकार को कर्ज देने से मना कर दिया है। इस महंगाई का पूरा बोझ मप्र की जनता पर आएगा। लेकिन कांग्रेस पार्टी लगातार अपनी आवाज को उठाती रहेगी, जिस तरीके से राहुल गांधी ने बिना डरे प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आवाज उठायी है। उसी तरीके से कांग्रेस अपने विपक्ष के धर्म को मध्यप्रदेश में निभाती रहेगी। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तथा 295 से ज्यादा सीटें इंडिया गठबंधन को हासिल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed