फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election Result 2023: Know the five biggest and smallest victories of the state

MP Election Result 2023: कोई लाख वोट से जीता तो कोई सिर्फ 28 मतों से, जानें प्रदेश की पांच बड़ी और छोटी जीत

Mon, 04 Dec 2023 09:25 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 04 Dec 2023 09:25 AM IST
सार

जहां कुछ प्रत्याशी लाखों वोटों से जीते तो कुछ ऐसे रहे जो चंद वोटों से जीते या यूं कहें नजदीकी मुकाबले में विधायक चुने गए। प्रदेश में सबसे बड़ी जीत रमेश मेंदोला की रही। प्रदेश की सबसे छोटी जीत भाजपा के शाजापुर प्रत्याशी अरुण भीमावत की रही।

विज्ञापन
MP Election Result 2023: Know the five biggest and smallest victories of the state
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मध्यप्रदेश में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बना ली है। भाजपा को 163 सीटें मिली हैं तो कांग्रेस को 66 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। हम आपको बता रहे हैं कि प्रदेश की पांच सबसे बड़ी और सबसे छोटी जीत किसके हिस्से आई हैं। 
विज्ञापन


सबसे बड़ी जीत
प्रदेश में सबसे बड़ी जीत रमेश मेंदोला की रही। मेंदोला इंदौर की विधानसभा नंबर 2 से मैदान में थे। उन्होंने कांग्रेस के चिंटू चौकसे को एक लाख सात हजार सैंतालीस मतों से हराया है। दूसरी सबसे बड़ी जीत भाजपा की कृष्णा गौर की रही। कृष्णा भोपाल की गोविंदपुरा से मैदान में थीं, उन्होंने कांग्रेस के रवींद्र साहू को एक लाख छह हजार छ सौ अड़सठ मतों से हराया। तीसरी बड़ी जीत सीएम शिवराज सिंह चौहान की रही। शिवराज ने सीहोर जिले की बुधनी से चुनाव लड़ा और कांग्रेस के विक्रम मस्ताल को एक लाख चार हजार नौ सौ चौहत्तर वोटों से हराया। चौथी बड़ी जीत भी भाजप की ही रही। भोपाल की हुजूर विधानसभा से मैदान में रहे रामेश्वर शर्मा 97910 मतों से जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस के नरेश ज्ञानचंदानी को हराया है। पांचवी बड़ी जीत नौंवी बार विधायक बने गोपाल भार्गव की रही। उन्होंने सागर जिले की रहली से चुनाव लड़ा और कांग्रेस की ज्योति पटेल को 72800 वोटों से हराया। 
विज्ञापन


पांच बड़ी जीत
सीट विजेता का नाम जीत का अंतर
इंदौर-1 रमेश मेंदोला (BJP) 107047
गोविंदपुरा कृष्णा गौर (BJP) 106668
बुधनी शिवराज सिंह चौहान (BJP) 104974
हुजूर रामेश्वर शर्मा (BJP) 97910
रहली गोपाल भार्गव (BJP) 72800

सबसे छोटी जीत
जहां कुछ प्रत्याशी लाखों वोटों से जीते तो कुछ ऐसे रहे जो चंद वोटों से जीते या यूं कहें नजदीकी मुकाबले में विधायक चुने गए। प्रदेश की सबसे छोटी जीत भाजपा के शाजापुर प्रत्याशी अरुण भीमावत की रही। उन्होंने कांग्रेस के हुकुमसिंह कराड़ा को 28 वोटों से हराया। दूसरी नजदीकी जीत भी भाजपा की रही। वारासिवनी से भाजपा के प्रदीप जायसवाल ने कांग्रेस के विवेक पटेल को 46 मतों से हराया है। उन्होंने रीकाउंटिंग में जीत हासिल की है। प्रदेश की तीसरी सबसे कम अंतर वाली जीत कांग्रेस के दिनेश जैन बॉस की रही। उन्होंने महिदपुर से चुनाव लड़ा और भाजपा के बहादुर सिंह चौहान को 290 मतों से हराया। चौथी सबसे छोटी जीत धरमपुरी के कालूसिंह ठाकुर की रही। उन्होंने कांग्रेस के पांचीलाल मेड़ा को 356 वोटों से हराया। पांचवीं सबसे कम अंतर वाली जीत बैहर के संजय उइके की रही। संजय ने भाजपा के भगत सिंह नेताम को 551 वोटों से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच छोटी जीत
सीट विजेता का नाम जीत का अंतर
शाजापुर अरुण भीमावत (BJP) 28
वारासिवनी प्रदीप जायसवाल (BJP) 46
महिदपुर दिनेश जैन बॉस (कांग्रेस) 290
धरमपुरी कालूसिंह ठाकुर (BJP) 356
बैहर संजय उइके (कांग्रेस) 551
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed