फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election: MP Pragya singh absence became a topic of discussion in the assembly elections

MP Election 2023: विधानसभा चुनाव में सांसद प्रज्ञा ठाकुर की अनुपस्थिति बनी चर्चा का विषय, जानिए कहां है वे

Sat, 11 Nov 2023 11:19 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 11 Nov 2023 11:19 AM IST
सार

Madhya Pradesh Election 2023: भोपाल लोकसभा में आठ विधानसभा सीट हैं, लेकिन यहां की सांसद प्रज्ञा ठाकुर प्रचार में दिखाई नहीं दे रही हैं। उनके बयान हमेशा चर्चा में रहते हैं। ऐसे में उनका मोजूद न होना पार्टी वर्कर और आमजन के बीच में एक बड़ा सवाल बना हुआ है। प्रचार में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। अब इसमें प्रज्ञा दिखाई देंगी कि नहीं है ये तो समय ही बताएगा। 

विज्ञापन
MP Election: MP Pragya singh absence became a topic of discussion in the assembly elections
विधानसभा चुनाव में सांसद प्रज्ञा की अनुपस्थिति बनी चर्चा का विषय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव अपने शबाब पर है। ऐसे में हिन्दूवादी नेत्री भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर की अनुपस्थिति लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। बीजेपी का चुनाव प्रचार तेजी से चल रहा है लेकिन उनकी ये फायरब्रांड नेत्री इससे पूरी तरह दूर है। बताया जा रहा है कि प्रज्ञा इन दिनों मुंबई में हैं। वे मालेगांव बॉम ब्लास्ट के केस के सिलसेल में यहां पर पिछले डेढ़ महीने से ढेरा जामये हुए हैं। इसी के चलते वे चुनाव में प्रचार नहीं कर पा रही हैं।
विज्ञापन


लेकिन, सूत्रों की माने तो पार्टी ने ही उन्हें चुनाव प्रचार से दूर रहने को कहा है। इसीलिए उन्हें स्टार प्रचारक भी नहीं बनाया गया है। ऐसे में प्रज्ञा मालेगांव के नाम पर मुंबई में हैं। हालांकि दूसरी ओर उनके करीबियों का कहना है कि अगले एक दो दिन में उनका भोपाल आगमन हो सकता है और वे प्रचार भी करेंगी। इधर, प्रज्ञा से प्रचार करवाने को लेकर फिलहाल पार्टी की ओर से कोई तैयारी या प्लान नहीं है। 
विज्ञापन


पीएम ने कहा था नहीं करूंगा माफ
प्रज्ञा हमेशा से ही अपने बयानों के चलते विवादों में रही हैं। उनके एक बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नाराजगी जाहिर की थी और कहा था कि वे प्रज्ञा को मन से माफ नहीं करेंगे। बावजूद इसके प्रज्ञा ने विवादित बयानों से किनारा नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालेगांव ब्लास्ट
महाराष्ट्र के मालेगांव में 29 सितंबर 2008 को बम धमाके हुए थे। इनमें 6 लोगों की मौत हुई थी और 101 जख्मी हुए थे। इस मामले में भोपाल सांसद प्रज्ञा भी आरोपी हैं। उनपर भी केस चल रहा है। पिछले 15 सालों से इस केस की सुनवाई चल रही है। इसमें अबतक कई जज बदल चुके हैं और कई गवाह भी। अभी इसमें कई और गवाहों के बयान होने हैं। इसमें फेसला जब आएगा फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed