फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election It is becoming difficult to convince the angry people, dissatisfaction continues in Congress-BJP

MP Election 2023: रूठों को मनाना हो रहा मुश्किल, कांग्रेस भाजपा में असंतोष बरकरार, विरोध प्रदर्शन जारी

Sun, 22 Oct 2023 04:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 22 Oct 2023 04:48 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का महासंग्राम जारी है। टिकट पर खींचतान रुकने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को भी नाराज कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन चलता रहा। कई विधान सभा से कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे और अपना असंतोष जताया। बीजेपी की 12 और कांग्रेस की 18 सीटों पर अभी भी टिकट बदलने की मांग उठ रही है। 
 

विज्ञापन
MP Election It is becoming difficult to convince the angry people, dissatisfaction continues in Congress-BJP
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों के लिए अपने रूठों  को मनाना मुश्किल हो रहा है। प्रत्याशियो की सूची जारी होने के बाद नाराज दावेदारों और उनके समर्थकों में असंतोष बना हुआ है। कार्यकर्ताओं का पार्टी मुख्यालय पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन जारी है। रविवार को भी दोनों ही दलों के असंतुष्ट पार्टी वर्करों ने भोपाल स्थित भाजपा और कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। इधर बढ़ते विरोध ने दोनों ही पार्टियों में शीर्ष नेताओं की नींद उड़ा दी है। दोनों ही दलों में नेता दिनभर डैमेज कंट्रोल में जुटे रहे। कांग्रेस में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और रणदीप सुरजेवाला ने असंतोष को खत्म करने की रणनीति बनाई। वहीं भाजपा में भूपेंद्र यादव, अश्वनी वैष्णव, वीडी शर्मा जेसे तमाम नेताओं ने रूठों को मनाने के लिए मोर्चा संभाला। 
विज्ञापन


स्थानीय की मांग
कालापीपल विधानसभा सीट से घनश्याम चंद्रवंशी को टिकट देकर भाजपा ने अपनी मुश्किलें बढ़ा ली हैं। यहां पर कार्यकर्ता स्थानीय प्रत्याशी को टिकट दिए जाने की मांग कर रहे हैं। नाराज कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पहुंचकर हंगामा किया। वे यहां धरने पर बैठ गए और प्रत्याशी चंद्रवंशी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता चंद्रवंशी का टिकट बदलने की मांग पर अड़े हुए थे। उनका कहना था कि बाहरी की जगह स्थानीय नेता को टिकट दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


झूमर का विरोध 
इधर, कांग्रेस में भी गोविंदपुरा विधानसभा सीट से बड़ी संख्या में नेत्री दीप्ति सिंह समर्थक पीसीसी पहुंचे। उन्होंने यहां गेट के बाहर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। ये सभी गोविंदपुरा सीट से रविन्द्र साहू को उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज थे। उनका कहना था कि महिला के सामने महिला को ही टिकट दिया जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस ने निर्णय नहीं लिया तो आगे भी विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडी शर्मा का घर घेरा
भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट पर भी विरोध बरकार है। नाराज कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश वीडी शर्मा के निवास पर पहुंचकर उनका घेराव किया। उन्होंने टिकट में बदलाव किए जाने की मांग उठाई। इतना ही नहीं उन्होंने सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी भी दी।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व मंत्री उमा शंकर गुप्ता को टिकट दिया जाए। भगवान दास सबनानी को हटाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed