{"_id":"652ab1e2418b03b8c00b9118","slug":"mp-election-diggi-s-allegation-spoiled-the-cr-of-officials-for-not-following-illegal-instructions-of-bjp-le-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: दिग्गी का आरोप- BJP नेताओं के गैरकानूनी निर्देशों का पालन नहीं करने पर अधिकारियों की CR खराब की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: दिग्गी का आरोप- BJP नेताओं के गैरकानूनी निर्देशों का पालन नहीं करने पर अधिकारियों की CR खराब की
Sat, 14 Oct 2023 08:51 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 14 Oct 2023 08:51 PM IST
सार
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश के जिन युवा अधिकारियों ने भाजपा नेताओं और अपने वरिष्ठों के गैरकानूनी निर्देशों का पालन नहीं किया उनके रिकॉर्ड खराब हो गए।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले राजनीतिक पार्टियों में आरोप प्रत्यारोप तेज होते जा रहे है। अब पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के जिन युवा आईएएस और आईपीएस ने भाजपा नेताओं और अपने वरिष्ठों के गैर कानूनी निर्देशों का पालन नहीं किया उनकी सीआर खराब हो गई।
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि युवा आईपीएस और आईएएस अधिकारियों के खिलाफ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिन युवा अधिकारियों ने भाजपा नेताओं और अपने वरिष्ठों के गैरकानूनी निर्देशों का पालन नहीं किया उनके रिकॉर्ड खराब हो गए।
दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा कि कांग्रेस सरकार बनने पर इन मामलों को उनके गुणों के आधार पर गहन मूल्यांकन करेंगे। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि यह युवा अधिकारी बिना किसी भय के काम करें और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि मैं सभी सिद्धांतवादी अधिकारियों से आग्रह करता हूं कि वे बिना किसी डर और झिझक के प्रदेश की बेहतरी के लिए खुद को समर्पित करें।