फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election: Controversy between Congress candidate PC Sharma in Diwali Milan of Vindhya region

MP Election: विंध्य क्षेत्र के दिवाली मिलन में कांग्रेस प्रत्याशी PC शर्मा का विवाद, अपशब्द कहने पर भड़के लोग

Mon, 13 Nov 2023 04:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 13 Nov 2023 04:36 PM IST
सार

शिवाजी नगर के सिंधु भवन में विंध्य के लोगों का दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया था। कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा और उनके समर्थकों का यहां आयोजको के साथ विवाद हो गया। हालात मारपीट के बन गए। अब दोनों ही एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
MP Election: Controversy between Congress candidate PC Sharma in Diwali Milan of Vindhya region
कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा को विरोध का सामना करना पड़ा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल के सिंधु भवन में सोमवार को विंध्य क्षेत्र का दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया था। कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा को अपने समर्थकों के साथ यहां बिन बुलाए पहुंचना भारी पड़ गया। आयोजकों और शर्मा के समर्थकों में यहां मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा विंध्य के मतदाताओं के बीच प्रचार करने पहुंचे थे, इसी बीच उनके समर्थकों ने कांग्रेस और शर्मा जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिए. जिस पर आयोजक भड़क गए। इससे कार्यक्रम में विवाद की स्थिति बन गई और नौबत मारपीट पर आ गई। 
विज्ञापन


विवाद है प्रायोजित
इधर, पीसी शर्मा ने इस पूरे विवाद को प्रायोजित बताया है। उनका कहना है कि आमंत्रण के बाद वे इस दीपावली मिलन समारोह में पहुंचे थे। प्रायोजित तरीके से यह विवाद किया गया है। वहीं आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम राजनीतिक नहीं था बाबजूद इसके शर्मा के समर्थक यहां नारेबाजी कर रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने शर्मा पर विंध्य क्षेत्र के लोगों को अपशब्द कहने का भी आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


बड़ी संख्या में वोटर
बता दें, भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट पर विंध्य क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। प्रत्याशी की जीत में विंध्य के वोटरों का अहम रोल होता है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां इन्हें साधने में जुटी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed