फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election News Congress Instructed Candidates Come To Bhopal after Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav Result

MP Election Result: लौटेगी रिजॉर्ट पॉलिटिक्स? कांग्रेस ने प्रत्याशियों से कहा- जीतने पर तत्काल भोपाल पहुंचे

Sat, 02 Dec 2023 02:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 02 Dec 2023 02:44 PM IST
सार

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम 3 दिसंबर को आने हैं। इसके पहले कांग्रेस ने अपनी जमावट शुरू कर दी है। सभी सीनियर लीडर ने भोपाल में मोर्चा संभाल लिया है। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने भोपाल में अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा के पास अगर पर्याप्त सीटें हैं तो वो क्यों परेशान हो रही है। क्यों निर्दलीय और अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों पर नजर रखे हुए है।

विज्ञापन
MP Election News Congress Instructed Candidates Come To Bhopal after Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav Result
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला, भोपाल

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम आने से पहले कांग्रेस अलर्ट मोड पर है। कांग्रेस ने प्रत्याशियों को जीतते ही तत्काल भोपाल आने के निर्देश दिए हैं। इधर, काउंटिंग से पहले शनिवार को कमलनाथ और मध्यप्रदेश के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला भोपाल पहुंच गए हैं। इन्होंने यहां पर मोर्चा संभाल लिया। कई प्रत्याशी भी मतगणना से पहले प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और सुजरेवाला से मिलने भोपाल पहुंचे। 

विज्ञापन


भाजपा क्यों रख रही नजर?
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने भोपाल में अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अगर पर्याप्त सीटें हैं तो वो क्यों परेशान हो रही है। क्यों निर्दलीय और अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों पर नजर रखे हुए है। नाथ ने आगे कहा कि कल इसी टाइम लंबी चर्चा करेंगे। आज कुछ बोलने की आवश्यकता नहीं है। वहीं एग्जिट पोल को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे कोई पोल से मतलब नहीं है, मतदाताओं पर भरोसा है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों से बात करने को लेकर कमलनाथ ने कहा कि इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। 
विज्ञापन


शुक्ला ने जताई गड़बड़ी की आशंका 
इधर, इंदौर 1 से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने मतगणना के दौरान गड़बड़ी की आशंका जताई है। कमलनाथ से मुलाकात करने भोपाल आए शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने चुनाव में जमकर पसीना बहाया है। शुक्ला ने मतगणना के दिन एकस्ट्रा फोर्स को मांग की है। शुक्ला ने बताया कि जीतने के बाद पार्टी ने सभी को भोपाल आने के दिये निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खड़गे ने देर रात की चर्चा
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे जिन राज्यों में चुनाव हुए वहां के सीनियर लीडर से लगातार संपर्क में हैं। उनसे खड़गे ने शुक्रवार रात फोन पर चर्चा भी की है। इसके साथ ही खड़गे ने प्रदेश में चुनाव प्रभारियों और पर्यवेक्षको को निर्देश दिए हैं कि वे काउंटिंग पर नजर रखें। प्रदेश में ही रहें। इसी का नतीजा है कि रणदीप सुरजेवाला भोपाल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed