फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Union Minister Prahlad Patel's big attack on Priyanka Gandhi, said - she is deceiving innoce

MP Election: प्रह्लाद पटेल का प्रियंका गांधी पर बड़ा हमला, बोले-निश्छल लोगों को छलने का काम कर रहीं कांग्रेस

Thu, 12 Oct 2023 10:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 12 Oct 2023 10:31 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप से सियासत का पारा भी चढ़ता जा रहा है। मंडला में प्रियंका गांधी की रैली के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह निश्छल लोगों को छलने का काम कर रही है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Union Minister Prahlad Patel's big attack on Priyanka Gandhi, said - she is deceiving innoce
केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल - फोटो : ट्विटर

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। गुरुवार को मंडला में प्रियंका गांधी की रैली के बाद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस महासचिव पर जमकर निशाना साधा। पटेल ने कहा कि वह निश्छल लोगों को छलने का काम कर रही है।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री पटेल ने मध्य प्रदेश की महिलाओं और आदिवासियों पर अत्याचार में मप्र के नंबर वन होने के बयान पर निशाना साधा। पटेल ने कहा कि नर्मदा की पुण्य भूमि पर प्रियंका गांधी का झूठा बयान और लालच की बातें शोभा नहीं देतीं। हम नर्मदा किनारे रहने वाले लोग भूख की चिंता नहीं करते। हम सम्मान की पहले चिंता करते हैं। पटेल ने कहा कि ऐसी झूठी बातें हमारे आदिवासी बंधुओं को रास नहीं आती हैं। इसलिए मुझे लगता है कि जिस गैर जिम्मेदारी के साथ उन्होंने यह बात कही है, उसकी निंदा करने के लिए भी शब्द नहीं है। वह कहती हैं कि आदिवासियों की संख्या सामने आ जाएगी। भाजपा डर रही है। पटेल ने कहा कि आजादी के बाद आदिवासियों और हरिजनों की गिनती होती रही है। प्रियंका गांधी इतनी अज्ञानी नहीं है, वह जानबुझकर धोखा कर रही है। इसमें वह सफल नहीं होगी।
विज्ञापन


बता दें, प्रियंका गांधी ने मंडला में जनसभा को संबोधित किया। इसमें उन्होंने भाजपा की सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। इस पर पटेल ने पलटवार किया। पटेल को भाजपा ने नरसिंहपुर से विधानसभा चुनाव का प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed