फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Shivraj again took a jibe at Kamal Nath, said - Kamal Nath created Congress K,

MP Election 2023: शिवराज बोले- कमलनाथ ने बनाई कांग्रेस K, दशहरे से पहले ही जल रहे पुतले

Sun, 22 Oct 2023 02:03 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 22 Oct 2023 02:03 PM IST
सार

MP Election 2023: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस दो भागों में बंट गई है। एक सोनिया की कांग्रेस और एक खड़गे की कांग्रेस बन गई है। कमलनाथ ने तो मध्यप्रदेश में अपनी कांग्रेस K बना ली है। वे इंडी गठबंधन को खत्म करने में लगे हैं। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Shivraj again took a jibe at Kamal Nath, said - Kamal Nath created Congress K,
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में दशहरे से पहले ही पुतले जल रहे हैं। सीएम ने कह कि हम वादे नहीं, हम काम कर रहे हैं और जो काम कर रहे हैं, वो बता रहे हैं। लेकिन कांग्रेसी रोज झूठे वादे करते हैं, कांग्रेस ने मोहब्बत की दुकान नहीं बल्कि झूठ की दुकान खोल रखी है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं यह दूसरा महाझूठ पत्र तो ले आए पहले वचन पत्र का क्या हुआ। कांग्रेसी महाझूठ पत्र निकाल रहे हैं, मध्यप्रदेश की जनता इन पर भरोसा नहीं करेगी। 
विज्ञापन


कांग्रेस K बनी
सीएम ने कांग्रेस की गुटबाजी पर हमला बोलते हुए कहा कि समझ में नहीं आता मध्य प्रदेश में किसकी कांग्रेस है। यह कांग्रेस सोनिया गांधी की है या मल्लिकार्जुन खरगे की है। मध्य प्रदेश में कमलनाथ की कांग्रेस K हो गई है। वही सर्वे कर रहे हैं। वही टिकट बांट रहे हैं, कार्यकर्ता प्रदर्शन कर कपड़े फाड़ रहे हैं, पुतले जला रहे हैं। दशहरे से पहले ही पुतले जल रहे हैं। सीएम ने कहा कि जैसे शिवसेना महाराष्ट्र में दो हिस्सों में बट गई वैसे ही मध्य प्रदेश में कांग्रेस दो हिस्सों में बट गई। कमलनाथ ने तो इंडी गठबंधन का भी सत्यानाश कर दिया। ना गठबंधन का कोई भविष्य है और ना ही कांग्रेस का कोई भविष्य है।
विज्ञापन


काम में जुट गया हूं
भाजपा की सूची पर शिवराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने टिकटों का वितरण कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम स्वर्णिम, समृद्ध और विकसित मध्य प्रदेश के निर्माण के लिए काम करेंगे। मध्य प्रदेश को देश के तीन प्रमुख राज्यों की अर्थव्यवस्था में शामिल करने के लिए हम काम कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से 25-26 दिन हम सब कार्यकर्ता दिन-रात काम करने में जुटेंगे। जनता के समर्थन और आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी की महाविजय सुनिश्चित करेंगे। मैं भी काम में जुट गया हूं। कार्यकर्ता साथी और हमारा सम्पूर्ण नेतृत्व भी काम में जुटा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व व प्रदेशाध्यक्ष वी.डी शर्मा के  मार्गदर्शन में पूरी टीम काम कर रही है। गृहमंत्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में हम भारी विजय इस चुनाव में प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed