फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Former Chief Minister Uma Bharti To Stay Away From Election Campaign in Madhya Pradesh

MP Election 2023: उमा भारती चली हिमालय, चुनाव प्रचार से रहेंगी दूर, सरकार के अधूरे कामों पर करेंगी आत्मचिंतन

Thu, 26 Oct 2023 04:58 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 26 Oct 2023 04:58 PM IST
सार

MP Election 2023: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की तेजतर्रार नेत्री उमा भारती ने चुनाव प्रचार से दूरी बना ली है। वह शुक्रवार को हिमालय के लिए निकल जाएंगी। चुनाव प्रचार जब चरम पर होगा, तब वह बद्री-केदार के दर्शन करेंगी। 
 

विज्ञापन
MP Election 2023: Former Chief Minister Uma Bharti To Stay Away From Election Campaign in Madhya Pradesh
उमा भारती - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

मध्य प्रदेश में 2003 में भाजपा को सत्ता के शिखर पर ले जाने वाली उमा भारती ने चुनाव प्रचार से दूरी बना ली हैं। वह शुक्रवार को हिमालय के लिए निकल जाएंगी। कुछ दिन बद्री-केदार पर रहेंगी। इस दौरान आत्मचिंतन करेंगी कि 2003 में लोगों के जिन सपनों को पूरा करने के लिए कांग्रेस को ध्वस्त किया था, उनमें से कितने पूरे हुए। 

विज्ञापन


उमा भारती ने सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा कि वह गुरुवार को अपने जन्मस्थान ग्राम इंडा, जिला टीकमगढ़ के लिए निकल रही हैं। चतुर्दशी तक वह अपने मातृ कुल एवं पितृ कुल की कुल देवियों को प्रणाम करेंगी। फिर ओरछा में रामराजा सरकार को माथा टेक कर हिमालय के लिए निकल जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस साल में मुख्यमंत्री शिवराज (सिंह चौहान) जी ने एक आदर्श शराब नीति लाकर अभिनंदनीय कार्य किया है। इन साढ़े तीन वर्षों के शिवराज के कार्यकाल में कई जनकल्याणकारी कार्यों की भी शुरुआत हुई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उमा भारती ने कहा कि हमारी पार्टी के लगभग सभी उम्मीदवार घोषित हो गए हैं। अभी मध्य प्रदेश में हमारी पार्टी का घोषणापत्र आना बाकी है। इसके आधार पर हमारी पार्टी जनादेश मांगेगी। मैं पूरी मेहनत करूंगी एवं भगवान से प्रार्थना भी करती हूं कि हमारी सरकार बने और मेरी और हम सबकी अधूरी रह गई आकांक्षाओं को पूरा करें। 

अधूरे काम भी गिना दिए
उमा भारती ने सोशल मीडिया पर उन अधूरे कामों का उल्लेख भी किया जिन्हें पूरा किया जाना है। उन्होंने कहा कि केन-बेतवा रिवर लिंक जो लगभग 2017 से शिलान्यास के लिए तैयार है। गौ-संवर्धन, गौ-रक्षण के उपाय संतोषजनक स्थिति तक नहीं पहुंच पाए हैं। पंच ज अभियान संपूर्णता से नहीं हुआ, टुकड़ों में हुआ है। धार में भोजशाला की सरस्वती माई राज्य और केंद्र में हमारी सरकार होते हुए भी अपनी गद्दी पर वापस नहीं लौट सकीं। रायसेन के सोमेश्वर एवं विदिशा की विजया देवी के मंदिर के पट नहीं खुल सके। जबकि हमारे केंद्रीय नेतृत्व के एक महत्वपूर्ण पदाधिकारी ने मुझे इसका आश्वासन दिया था। अंत में मैं इस निष्कर्ष पर हूं कि 2003 से अभी तक डेढ़ साल को छोड़कर हमारी ही सरकार रही। लोगों के जिन सपनों को पूरा करने के लिए हमने कांग्रेस को 20 साल पहले ध्वस्त किया था, वह सपने कितने पूरे हुए उस पर अभी और आत्म चिंतन मैं अभी कुछ दिन हिमालय में बद्री-केदार के दर्शन करते समय करूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed