फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023 CM Shivraj taunt on Akhilesh Yadav statement that he is a Chirakut leader

MP Election 2023: अखिलेश के 'चिरकुट नेता' वाले बयान पर CM शिवराज बोले- दिल्ली में दोस्ती, राज्यों में कुश्ती

Fri, 20 Oct 2023 12:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 20 Oct 2023 12:55 PM IST
सार

MP Election 2023: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि ये आपस में लड़ रहे हैं। ये कैसा गठबंधन है। सीएम ने कांग्रेस की उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
MP Election 2023 CM Shivraj taunt on Akhilesh Yadav statement that he is a Chirakut leader
अखिलेश यादव और सीएम शिवराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा की तकरार पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसा है। उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि दिल्ली में दोस्ती और राज्यों में कुश्ती, यह कैसा इंडिया गठबंधन है। अखिलेश यादव चिरकुट जैसे शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं, इससे उनकी मन की स्थिति समझी जा सकती है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया है कि कांग्रेस ने उन्हें और सपा को एक साल तक धोखे में रखा। बातें करते रहे और बाद में धोखा दे दिया। उनके कार्यकर्ता रातभर जागे, उन्हें बैठाया और उन्होंने चिरकुट जैसे जिन शब्दों का प्रयोग किया है, इससे उनके मन की स्थिति समझी जा सकती है कि कांग्रेस ने कितना धोखा दिया है। सीएम ने कहा कि जिस दिन इंडिया गठबंधन बना था। हमने कह दिया था यह बेमेल गठबंधन है। घमंडिया गठबंधन है, इनमें न लोगों के विचार एक हैं और न ही दिल एक है। केवल मोदी की लोकप्रियता से घबराकर ये बेमेल गठबंधन बना था, जो बनने से पहले ही टूट रहा है।
विज्ञापन


नाथ ने करवा दी रैली कैंसिल
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने मध्यप्रदेश में रैली तय की थी। लेकिन कमलनाथ ने इसे रद्द करवा दिया। उन्होंने यहां घुसने से भी मना कर दिया, जिस दिन से यह गठबंधन बना है। यह अजीब गठबंधन है, दिल्ली में दोस्ती और राज्यों में कुश्ती, ऐसा कहीं होता है क्या। सीएम ने कहा कि कांग्रेस आपस में ही धोखा दे रही है, अब मध्यप्रदेश में ही देख लीजिए। कांग्रेस लड़ रही है, सपा लड़ रही है, आप भी बाहें चढ़ाकर सामने खड़ी है ये काहे का गठबंधन है। आश्चर्य के साथ जनता इस गठबंधन को देख रही है। जब आज ही इस गठबंधन की यह स्थिति है, आपस में लड़ रहे हैं तो इनके हाथों में देश और प्रदेश का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी हाथ मलते रह गए
कांग्रेस की दूसरी सूची प्रतिक्रिया देते हुए सीएम ने कहा कि कुछ टिकट कमलनाथ जी तो, कुछ टिकट दिग्विजय सिंह जी ले गए। बाकी हाथ मलते रह गए। अब आपस में ही लड़ाई मची हुई है। विरोध हो रहा है, पुतले जल रहे हैं। एक अपने पुत्र को स्थापित कर रहा है दूसरा अपने पुत्र को स्थापित कर रहा है। दुर्गति कांग्रेस के अंदर भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed