फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: BJP will give training to its 40 candidates, will take feedback from the assembly

MP Election 2023: अपने 40 प्रत्याशियों को भाजपा देगी ट्रेनिंग, विधानसभा का फीडबैक लेगी

Mon, 02 Oct 2023 02:49 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 02 Oct 2023 02:49 PM IST
सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा की तैयारी गति पकड़ती जा रही है। सूची घोषित करने में भाजपा अभी कांग्रेस से आगे है। अब भाजपा अपने प्रत्याशियों को जीत का मंत्र भी देगी। पहले सेशन में 40 उम्मीदवारों को टिप्स दिए जायेंगे। इसके बाद बाकी प्रत्याशियों को बुलाया जाएगा। 

विज्ञापन
MP Election 2023: BJP will give training to its 40 candidates, will take feedback from the assembly
शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी अपने 40 प्रत्याशियों को मंगवालार को प्रशिक्षण देगी। इसके साथ ही इन उम्मीदवारों से पार्टी फीडबैक भी लेगी। इस ट्रेनिंग सेशन में दूसरी और तीसरी सूची के प्रत्याशी शामिल होंगे। इनमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद उदय राव प्रताप सिंह, रीति पाठक, राकेश सिंह, गणेश सिंह जैसे तमाम बड़े नेता शामिल हैं। इन सभी को भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2023 में अपना प्रत्याशी बनाकर उतारा है। इनके नाम दूसरी सूची में शामिल थे। दूसरी सूची में पार्टी ने 39 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी, जबकि तीसरी सूची में सिर्फ एक नाम मोनिका बट्टी का था। आदवासी नेता मोनिका ने कुछ समय पहले ही भाजपा का दामन थामा हैं। 
विज्ञापन


ये देंगे ट्रेनिंग
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और कई अन्य वरिष्ठ नेता इस ट्रेनिंग सेशन में इन 40 प्रत्याशियों को टिप्स देंगे। इसके साथी इन प्रत्याशियों से विधानसभा में नाम घोषित होने के बाद अब तक मिला रिस्पांस भी पूछा जाएगा। यह ट्रेनिंग सेशन भाजपा प्रदेश कार्यालय में ही आयोजित किया जाएगा। आचार संहिता लगने से पहले इस मीटिंग को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नाम घोषित होने के बाद पहली बार यह सभी दिग्गज नेता छत के नीचे जमा होंगे। 
विज्ञापन


तीसरी सूची से हुई हैरानी
बता दें, भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक 79 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम सामने कर दिए हैं। अब तक भाजपा ने तीन सूची जारी की हैं। पहली सूची में 39 नाम घोषित किये थे। इसके बाद आई दूसरी सूची में भी 39 नाम ही घोषित किया गए थे। इसके बाद ये अनुमान लगाया जा रहा था कि भाजपा का 39 का आंकड़ा है। तीसरी सूची में भी इतने ही नाम होंगे लेकिन जब तीसरी सूची आई तो इसमें सिर्फ एक नाम ही घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed