फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: 'Dronacharyas' of journalism gave career initiation to students in Sage University National Media Conclave

MP: सेज यूनिवर्सिटी नेशनल मीडिया कॉन्क्लेव में पत्रकारिता के 'द्रोणाचार्यों' ने छात्रों को दी करियर की दीक्षा

Thu, 28 Nov 2024 10:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 28 Nov 2024 10:18 PM IST
सार

सेज यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति इंजीनियर सीएमडी संजीव अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए नई दृष्टि और दिशा दी

विज्ञापन
MP: 'Dronacharyas' of journalism gave career initiation to students in Sage University National Media Conclave
सेज यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति इंजी सीएमडी संजीव अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेज यूनिवर्सिटी भोपाल में गुरुवार को नेशनल मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इसमें देश के वरिष्ठ पत्रकारों और मीडिया विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को पत्रकारिता के मूल मंत्रों की दीक्षा दी। इस आयोजन में देशभर के विश्वविद्यालयों और संस्थानों के पत्रकारिता और जनसंचार के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्हें मीडिया के बदलते परिप्रेक्ष्य, डिजिटल युग की चुनौतियां और जिम्मेदार पत्रकारिता के महत्व पर गहन मार्गदर्शन मिला।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। कार्यक्रम में सेज यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति इंजीनियर सीएमडी संजीव अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए नई दृष्टि और दिशा दी। कॉन्क्लेव में पांच समानांतर पैनल चर्चाएं आयोजित की गईं, जिनमें मीडिया में रोजगार के अवसर, एआई और तकनीकी उन्नति द्वारा पत्रकारिता का सुधार, कला और सांस्कृतिक पत्रकारिता, सच की आवाज उठाने की चुनौतियां और फील्ड जर्नलिज्म जैसे समसामयिक और महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।  पैनल चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार जयदीप कर्णिक, शरद द्विवेदी, अशोक श्रीवास्तव, सर्मन नागले समेत कई प्रमुख मीडिया विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। कई अन्य प्रतिष्ठित अतिथियों ने भी पत्रकारिता के वर्तमान और भविष्य पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed