फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Corona Update: 32 new cases of corona in the state, number of active patients crossed 100 in Bhopal

MP Corona Update: प्रदेश में कोरोना के 32 नए केस, भोपाल में एक्टिव मरीजों की संख्या 100 पार

Sat, 08 Apr 2023 09:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 08 Apr 2023 09:08 PM IST
सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी आई है। सबसे ज्यादा मामले भोपाल में मिल रहे है। यहां पर एक्टिव कोरोना केसों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। 

विज्ञापन
MP Corona Update: 32 new cases of corona in the state, number of active patients crossed 100 in Bhopal
कोरोना . प्रतीकात्मतक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को हेल्थबुलेटिन के अनुसार 32 नए संक्रमित मिले है। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या 201 पहुंच गई है। पॉजिटिविट दर भी बढ़कर 6.5 पर पहुंची।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार भोपाल में कोरोना के 16 मरीज मिले है। यहां पर एक्टिव मरीजों की संख्या 113 पहुंच गई है। वहीं, इंदौर में 7, होशंगाबाद, उज्जैन, सागर में दो-दो और ग्वालियर, सीहोर और जबलपुर में 1-1 संक्रमित मिला है। रिपोर्ट के अनुसार 10 मरीज ठीक हुए है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 55 हजार 315 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 44 हजार 337 ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार अब तक 10 हजार 777 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन


बता दें कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी लोगों से कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की अपील कर चुके है। प्रदेश में कोरोना बढ़ते केसों को देखते हुए अस्पतालों में इलाज की तैयारी को जांचने 10 और 11 अप्रैल को मॉकड्रिल होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed