फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Corona: 27 corona positives found in Bhopal, most do not have symptoms

MP Corona: भोपाल में 27 कोरोना पॉजिटिव मिले, अधिकतर में लक्षण नहीं

Sun, 02 Apr 2023 11:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 02 Apr 2023 11:01 PM IST
सार

भोपाल में लंबे समय बाद 27 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें अधिकतर में कोई लक्षण नहीं हैं। अधिकतर की रिपोर्ट शुक्रवार और शनिवार को आई थी।

विज्ञापन
MP Corona: 27 corona positives found in Bhopal, most do not have symptoms
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल में लंबे समय बाद 27 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें अधिकतर में कोई लक्षण नहीं हैं। अधिकतर की रिपोर्ट शुक्रवार और शनिवार को आई थी। स्वास्थ्य विभाग के रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में प्रदेश में 35 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार इंदौर में पांच, जबलपुर में दो, खरगोन में एक संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अप्रैल को भोपाल यात्रा के पहले ड्यूटी में तैनात और कार्यक्रम में शामिल होने वाले 2400 अधिकारी-कर्मचारियों समेत लोगों की कोरोना जांच की गई थी। इसमें नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार समेत 10 आर्मी के कर्मचारी हैं। बाकी प्रशासन और अन्य लोग हैं। इनमें से एक व्यक्ति को सर्दी-जुकाम और बुखार के कारण एडमिट कराया गया। वहीं, 8 से 10 में सर्दी-खांसी के लक्षण मिले। जिनको आइसोलेट कर दिया गया। बाकी लोगों में कोई लक्षण नहीं मिले। प्रदेश में कुल 82 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed