फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Congress Former Governor Aziz Qureshi Alleges Congress of Ignoring Muslims

MP Politics: पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का आरोप, सॉफ्ट हिंदुत्व के लिए ही कांग्रेस में मुस्लिमों की अनदेखी

Mon, 12 Jun 2023 02:31 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 12 Jun 2023 02:31 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कई राज्यों में राज्यपाल रहे अजीज कुरैशी ने अपनी ही पार्टी को घेरा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की एआईसीसी से मुसलमानों का सफाया हो चुका है। पार्टी में सॉफ्ट हिंदुत्व के लिए मुसलमानों की अनदेखी की जा रही है। 
 

विज्ञापन
MP Congress Former Governor Aziz Qureshi Alleges Congress of Ignoring Muslims
पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड जैसे राज्यों में राज्यपाल रहे अजीज कुरैशी ने अपनी ही पार्टी को घेरा है। उन्होंने कहा कि पार्टी में सॉफ्ट हिंदुत्व के लिए मुसलमानों की अनदेखी की जा रही है। कांग्रेस से मुसलमानों का सफाया कर दिया गया है। वह खुद 1972 से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सदस्य थे। अब उन्हें भी बाहर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


भोपाल में कांग्रेस के अल्पसंख्यक मोर्चे का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान अजीज कुरैशी ने कहा कि कांग्रेस में अब मुस्लिम वर्ग की अनदेखी हो रही है। पार्टी की कार्यकारिणी हो या नई टीम, मुस्लिमों को उसमें जगह नहीं दी जा रही है। कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, दोनों पर सॉफ्ट हिंदुत्व छाया हुआ है। मध्य प्रदेश के 230 में से सिर्फ दो विधायक मुस्लिम हैं। यह कांग्रेस से है। क्या यह कांग्रेस ने कोई अहसान किया है? हम ताकत से अपना हक छीनेंगे। हमारी बाजुओं में अभी भी ताकत है। आज महात्मा गांधी के हे राम और जय सियाराम के बीच लड़ाई है। गांधी जी को जब गोली मारी गई, तो उन्होंने आखिरी समय में हे राम कहा। जब गोडसे को पकड़ा गया, तो उसने जय सियाराम कहा। जो पार्टियां मजहब की तरफ हो गई हैं, हम उनसे लड़ेंगे। 
विज्ञापन


हम पार्टी में रहेंगे और लड़ेंगे
कांग्रेस पर अनदेखी का आरोप लगाने के बाद भी अजीज कुरैशी पार्टी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस पार्टी में ही लड़ाई लड़ेंगे। जिनको जाना है, वो छोड़कर चला जाए। जिन-जिन फोरम से टिकट मिलता है, वहां हम लड़ेंगे। भोपाल, सीहोर, रायसेन में हमारे नेता होते थे। यहां भी सफाया कर दिया। मैं किसी से भीख नहीं मांगूंगा। चाहे वह कमलनाथ हों या दिग्विजय सिंह, जमीन पर लड़ाई लड़ेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवैसी को बताया भाजपा का दलाल
अजीज कुरैशी ने कहा कि एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी तो एजेंट हैं। भाजपा के दलाल हैं। कांग्रेस को हराना हो या समाजवादी पार्टी को, वहां ओवैसी अपना कैंडिडट जरूर खड़ा करते हैं। बिहार, महाराष्ट्र और सब जगह ऐसा ही हुआ। वह (ओवैसी) तो पूरी तरह दलाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed