{"_id":"607844bb8ebc3ec79c6afcf2","slug":"mp-cm-shivraj-singh-chouhan-son-kartikeya-singh-chouhan-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : बेटे कार्तिकेय के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सीएम शिवराज हुए आइसोलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : बेटे कार्तिकेय के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सीएम शिवराज हुए आइसोलेट
Thu, 15 Apr 2021 07:20 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 15 Apr 2021 07:20 PM IST
सार
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय कोरोना संक्रमित हो गए
- शिवराज सिंह चौहान ने खुद को आइसोलेट कर लिया है
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : twitter.com/ChouhanShivraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। नेताओं और अभिनेताओं से लेकर आम आदमी तक इसके चपेट में आ गए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय कोरोना संक्रमित हो गए, जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। कार्तिकेय सिंह चौहान की कोरोना रेपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं मुख्यमंत्री की एंटीजन रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
बता दें कि सीएम शिवराज ने कोरोना से बचाव में मास्क का महत्व बताने के लिए पिछले दिनों भोपाल में जागरुकता अभियान शुरू किया था। इसकी शुरुआत उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों से की थी। उन्होंने सबसे पहले पत्नी साधना सिंह और फिर दोनों बेटों कार्तिकेय और कुणाल को मास्क पहनाए थे। उसके बाद वे शहर में घूम-घूम कर लोगों को मास्क पहनाए थे।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में कोरोना को लेकर केंद्रीय स्तर पर हो रही है बैठक
मध्यप्रदेश में कोरोना के हालात और इससे उबरने के उपायों की समीक्षा के लिए गुरुवार को केंद्रीय गृह सचिव की अगुवाई में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में ऑक्सीजन, बेड और आईसीयू बेड को मजबूत करने की सलाह दी गई है। इस दौरान केंद्रीय गृह सचिव ने टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट और वैक्सिनेट की रणनीति पर जोर दिया। बता दें कि मध्यप्रदेश में बुधवार को कोविड-19 संक्रमण से 51 लोगों की मौत हो गई था तथा 9,720 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
