फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP CM Mohan Yadav to Meet Bengaluru Investors to Attract Investment in Gwalior Telecom Manufacturing Zone

एमपी के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में निवेश के लिए कल बंगलुरु में उद्योगपतियों से संवाद करेंगे सीएम

Tue, 22 Sep 2026 09:54 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 22 Sep 2026 09:54 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को बंगलुरु में निवेशकों से संवाद करेंगे। बैठक में ग्वालियर के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में निवेश, सुविधाओं और राज्य की औद्योगिक नीतियों पर चर्चा होगी।
 

विज्ञापन
MP CM Mohan Yadav to Meet Bengaluru Investors to Attract Investment in Gwalior Telecom Manufacturing Zone
सीएम डॉक्टर मोहन यादव

विस्तार

मध्य प्रदेश में टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार अब देश के प्रमुख तकनीकी केंद्र बंगलुरु के निवेशकों से सीधे संवाद करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को बंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों के साथ इन्वेस्टर्स राउंड टेबल में शामिल होंगे। बैठक में ग्वालियर में विकसित किए जा रहे टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी। ताज बंगलुरु में होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री निवेशकों को ग्वालियर टीएमजेड में उपलब्ध सुविधाओं, निवेश के अवसरों और राज्य की औद्योगिक नीतियों की जानकारी देंगे। टेलीकॉम उपकरणों के निर्माण के साथ रिसर्च, नवाचार और इससे जुड़े उद्योगों के विस्तार की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: ‘तेरे बाप का कार्यक्रम है... कई सिंघम आए और गए’, कांग्रेस नेता सज्जन के बयान पर IPS एसोसिएशन नाराज
विज्ञापन


निवेशकों को नीतियों और सुविधाओं की जानकारी
बैठक में ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन की प्रमुख विशेषताओं और निवेशकों को मिलने वाले प्रोत्साहनों की जानकारी दी जाएगी। अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई और दूरसंचार विभाग के वरिष्ठ अधिकारी निवेश से जुड़े अवसरों और सरकार की नीतियों पर प्रस्तुति देंगे। टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधि अपने अनुभव साझा करेंगे। जो उद्योग ग्वालियर में निवेश की संभावनाएं तलाश रहे हैं, उनके प्रस्ताव और अपेक्षाओं पर भी चर्चा होगी। मुख्यमंत्री निवेशकों के सवालों और सुझावों पर बातचीत करेंगे और उन्हें राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध सहयोग की जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी स्वामित्व योजना: मुफ्त रजिस्ट्री को लेकर नया प्लान, पटवारी पदेन रहेगा; विवाद होने पर राज्य सरकार लड़ेगी

सिंधिया भी बैठक में मौजूद रहेंगे
बैठक में केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल होंगे। केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ उद्योग जगत की मौजूदगी में होने वाला यह संवाद ग्वालियर टीएमजेड में निवेश बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: ओबीसी और ST से नौकरी पाने पर रघुवीर मीना पर FIR, पूर्व MLA पत्नी ममता सिंधिया पर भड़कीं, दी बड़ी चेतावनी

तकनीकी संस्थानों का दौरा भी करेंगे
मुख्यमंत्री बंगलुरु प्रवास के दौरान टेलीकॉम और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े संस्थानों का दौरा भी करेंगे। वे क्वालकॉम के आरएंडडी सेंटर के साथ सिग्नलचिप इनोवेशन और सिग्नलट्रॉन सिस्टम का अवलोकन करेंगे। इन केंद्रों पर रिसर्च और टेलीकॉम तकनीक में हो रहे काम की जानकारी ली जाएगी। साथ ही बंगलुरु के तकनीकी इकोसिस्टम और ग्वालियर टीएमजेड के बीच संभावित सहयोग के अवसरों पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed