Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP CM Mohan Yadav Postpones Singapore and South Korea Visit Ahead of Assembly Session Prep

एमपी: सीएम मोहन यादव का सिंगापुर और दक्षिण कोरिया दौरा स्थगित, विधानसभा सत्र की तैयारियों के चलते लिया फैसला

Fri, 20 Nov 2026 10:43 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 20 Nov 2026 10:43 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 24 नवंबर से प्रस्तावित सिंगापुर और दक्षिण कोरिया का पांच दिवसीय दौरा स्थगित हो गया है। 7 से 11 दिसंबर तक होने वाले विधानसभा सत्र की तैयारियों को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री ने विदेश यात्रा टालने का फैसला लिया है।
 

विज्ञापन
MP CM Mohan Yadav Postpones Singapore and South Korea Visit Ahead of Assembly Session Prep
मुख्यमंत्री मोहन यादव

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव का 24 नवंबर से प्रस्तावित पांच दिवसीय सिंगापुर और दक्षिण कोरिया का विदेश दौरा स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आगामी विधानसभा सत्र की तैयारियों को प्राथमिकता देते हुए नवंबर के अंत में प्रस्तावित औद्योगिक निवेश से जुड़ी विदेश यात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 नवंबर से सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के दौरे पर जाने वाले थे। इस दौरान उनका निवेशकों और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद करने का कार्यक्रम था। 23 नवंबर की रात उन्हें भोपाल से दिल्ली रवाना होना था। यह दौरा फरवरी 2027 में भोपाल में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: मध्यप्रदेश भाजपा में संगठन की नई जमावट, चैतन्य कश्यप को वित्त समिति तो बाबू सिंह को अनुशासन की कमान
विज्ञापन


हालांकि, प्रदेश में 7 से 11 दिसंबर तक विधानसभा का शीतकालीन सत्र प्रस्तावित है। सत्र की तैयारियों और उससे जुड़ी प्राथमिकताओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने विदेश दौरा स्थगित करने का फैसला लिया है। अब निवेशकों से संवाद और विदेश यात्रा के नए कार्यक्रम को लेकर आगे निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  कौन होगा नया डीजीपी: यूपीएससी ने दी तीन नामों को हरी झंडी, अब राज्य सरकार चुनेगी नया पुलिस मुखिया

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed