फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP CM Mohan Yadav: Modi's master plan will be realized in Bihar by Yadav, Tejaswi ki begegi mushkil

MP CM Mohan Yadav: मोदी के मास्टर प्लान को बिहार में साकार करेंगे मोहन यादव, तेजस्वी की बढ़ेंगी मुश्किलें

Thu, 18 Jan 2024 09:28 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 18 Jan 2024 09:28 AM IST
सार

MP Politics: बिहार की राजनीति में यादव समुदाय का बड़ा प्रभाव है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उसी यादव समुदाय से आते हैं। ऐसे में उनके 18 जनवरी को बिहार दौरे को यादव वोटरों को साधने के प्रयास के रूप में ही देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
MP CM Mohan Yadav: Modi's master plan will be realized in Bihar by Yadav, Tejaswi ki begegi mushkil
बिहार जाएंगे सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप कार्ड चला है। इस कार्ड के जरिए उनकी रणनीति बिहार और उत्तर प्रदेश के यादव वोटरों को साधना है। बिहार की सत्ता पर काबिज राजद का कोर वोटर यादव हैं, भाजपा इस समुदाय के वोटर को अपनी तरफ खिंचने का प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्मीदों पर खरे उतरने के लिए अब सीएम डॉ. मोहन यादव भी जुट गए हैं। वे 18 जनवरी को बिहार जा रहे हैं। वहां कृष्ण भक्तों के साथ सभा करेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन


यादव वोटरों पर फोकस 
लालू प्रसाद यादव को बिहार में यादवों का सबसे बड़ा नेता माना जाता रहा है। इसी विरासत को अब तेजस्वी यादव संभाल रहे हैं। बिहार की सत्ता पर लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद नीतिशकुमार की जदयू के साथ गठबंधन में काबिज है। बिहार में यादव आबादी 14 प्रतिशत से अधिक है। वहां की राजनीति में भी यादव ही ताकतवर हैं। यादव वोटर लालू यादव की राजद के साथ जुड़ा है। अभी तक उसके इस वोट बैंक में ज्यादा बिखराव नहीं होता है। अब भारतीय जनता पार्टी इसमें सेंधमारी की कोशिश कर रही है। इसलिए एमपी में डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने बिहार के यादवों को बड़ा संदेश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ओबीसी वर्ग को साधने की रणनीति 
बिहार में पिछले साल ही जातिगत जनगणना के आंकड़े आए हैं। इसमें यादवों की जनसंख्या 14 प्रतिशत और अन्य पिछड़ा वर्ग की आबादी 36 प्रतिशत के करीब है। मध्य प्रदेश में 50 प्रतिशत से अधिक ओबीसी वोटर हैं। बिहार में ओबीसी समाज के लोगों को हक देने की बात की है। यहां मध्य प्रदेश में भाजपा ने ओबीसी वर्ग और यादव समाज से सीएम बना दिया है। इससे यह संदेश देने की कोशिश की है कि बिहार में सिर्फ बात हो रही है और एमपी में भाजपा ने करके दिखा दिया। 

यादवों के नेता के रूप में भाजपा कर रही प्रोजेक्ट 
वरिष्ठ पत्रकार एनके सिंह का कहना है कि डॉ. मोहन यादव को आगे कर भाजपा बिहार और उत्तर प्रदेश में यादव वोटरों को साधने की कोशिश कर रही है। बिहार में यादव समुदाय राजनीतिक रूप से मजबूत है। भाजपा मोहन यादव को यादवों को नेता को प्रोजेक्ट करने की कोशिश कर रही है। इसमें डॉ. यादव भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उनके सीएम बनने के बाद उन्होंने मुख्य पदों पर यादव अधिकारियों को बैठाया है। इससे यह संदेश देना का प्रयास है कि यदि बिहार में भी भाजपा की सरकार बनती है तो यादव समुदाय को अच्छा मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed