फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP CM Mohan Yadav Launched PM Shri Emergency Air Ambulance Service in Madhya Pradesh News in Hindi

MP News: प्रदेश में इमरजेंसी एयर एंबुलेंस शुरू, CM यादव बोले- 'पीएम श्री' के नाम पर होगी यह सेवा

Sat, 02 Mar 2024 04:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 02 Mar 2024 04:17 PM IST
सार

MP News: रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश की पहली इमरजेंसी एयर एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। यह सेवा देने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। इस सेवा के जरिये ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों के मरीजों को तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन
MP CM Mohan Yadav Launched PM Shri Emergency Air Ambulance Service in Madhya Pradesh News in Hindi
प्रदेश में इमरजेंसी एयर एंबुलेंस शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को प्रदेश की पहली इमरजेंसी एयर एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस सेवा की शुरुआत करने के साथ ही इसका नाम भी बदल दिया है। उन्होंने "मुख्यमंत्री एयर एंबुलेंस सेवा" अब "पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा" होगी। मध्य प्रदेश यह सेवा देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। पवनहंस के साथ मिलकर यह सेवाएं दी जा रही हैं। 

विज्ञापन


उज्जैन में आयोजित दो दिवसीय रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव कार्यक्रम में शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल मौजूद थे, वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल वर्चुअली जुड़े थे। मध्यप्रदेश सरकार ने हरदा हादसे के बाद मध्य प्रदेश में एयर एम्बुलेंस चलाने की घोषणा की थी। फिलहाल एयर एंबुलेंस के लिए निजी कंपनी से अनुबंध किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सड़कों और औद्योगिक स्थलों पर होने वाली दुर्घटनाओं हृदय रोगी अथवा जहर से प्रभावित व्यक्तियों का समय पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश में आज से एयर एंबुलेंस की सेवा शुरू की है। इस एयर एम्बुलेंस से ग्रामीण इलाके एवं दुरदराज क्षेत्र में भी लोगों को सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा शिक्षा आयुष संस्थाओं तथा निजी अस्पतालों को समन्वित करते हुए प्रदेश के सभी जिलों और विकास खंडों में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए रोडमैप विकसित किया जा रहा है। प्रत्येक जिले से एयर एंबुलेंस का संचालन भी शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश के सभी जिलों में उपलब्ध होगी यह सेवा
मध्य प्रदेश की नई एयर एंबुलेंस सेवा में एक हेली-एंबुलेंस और एक फिक्स्ड विंग कन्वर्टेड फ्लाइंग आईसीयू विमान प्रदेश के सभी जिलों और प्रशासनिक विभागों के नागरिकों की सेवा में तैनात रहेंगे। इस हेलीकॉप्टर और विमान में उच्च प्रशिक्षित डॉक्टरों और पैरामेडिक्स की एक टीम होगी, जो फ्लाइंग डॉक्टरों और पैरामेडिक्स के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम एयरो-मेडिकल साइंसेज फैलोशिप में प्रशिक्षित होंगे। यह अनूठी सेवा प्रदेश में कहीं भी चिकित्सा आपात स्थिति उत्पन्न होने या विशेष प्रकार की चिकित्सा सुविधा तथा चिकित्सा विशेषज्ञों की आवश्यकता निर्मित होने पर कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में प्रदेश के दूरस्थ अंचलों तक पहुंचकर एडवांस इमरजेंसी मेडिकल द्वारा मरीज़ों की स्थिति को स्थिर कर उच्च चिकित्सा केंद्रों पर एयरलिफ्ट करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह विमान 24 घंटे हवाई पट्टियों से जुड़ा रहेगा
मुख्यमंत्री एयर एंबुलेंस सेवा में तैनात हेलीकॉप्टर का संचालन दिन के समय होगा जो आवश्यकता पड़ने पर राज्य के विभिन्न हवाई अड्डों पर पुनः ईंधन भरकर मध्य प्रदेश के किसी भी स्थान तक पहुंचने में सक्षम है। फिक्स्ड विंग कन्वर्टेड फ्लाइंग आईसीयू विमान राज्य के सभी मौजूदा हवाई अड्डों और हवाईपट्टियों से 24 घंटे जुड़ा रहेगा। भोपाल में कमांड सेंटर से संचालित मुख्यमंत्री एयर एंबुलेंस सेवा प्रदेश के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व जिला अस्पतालों से जुड़ी होगी, साथ ही एयर एंबुलेंस आयुष्मान भारत योजना के तहत रोगियों के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों को दूरदराज के स्थानों पर पहुंचायेगी व आवश्यकता पड़ने पर रोगियों को दिल्ली, मुंबई, चेन्नई या हैदराबाद के उच्च चिकित्सा केंद्रों पर हवाई मार्ग से ले जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed