{"_id":"67d2cc8723332e28860e8869","slug":"mp-budget-session-saurabh-sharma-s-case-raised-again-in-the-assembly-congress-walks-out-protests-against-he-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Budget Session: विधानसभा में फिर गूंजा सौरभ शर्मा का मामला, कांग्रेस का वॉक आउट, स्वास्थ व्यवस्था पर विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Budget Session: विधानसभा में फिर गूंजा सौरभ शर्मा का मामला, कांग्रेस का वॉक आउट, स्वास्थ व्यवस्था पर विरोध
Thu, 13 Mar 2025 05:46 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Thu, 13 Mar 2025 05:46 PM IST
सार
MP Budget Session: विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हुई। इस दौरान सदन के अंदर और बाहर विपक्ष ने कई मामलों को लेकर जम कर हंगामा किया। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही 17 मार्च तक स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
विधान सभा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हुई। इस दौरान सदन के अंदर और बाहर विपक्ष ने कई मामलों को लेकर जम कर हंगामा भी किया। विपक्ष ने फिर सौरभ शर्मा के मामले को लेकर हंगामा किया। विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर साढ़े 11 घंटे से ज्यादा समय तक चर्चा की गई। इसके बाद बजट पर चर्चा हुई। इसमें बीजेपी विधायक व पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि यह बजट अब तक का सबसे अच्छा बजट रहा है। यह सर्वस्पर्शी बजट है। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही 17 मार्च तक स्थगित कर दी गई। इस दिन बजट पर चर्चा भार्गव के वक्तव्य के साथ ही शुरू होगी।
कांग्रेस का सदन से वॉकआउट
प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि आज तक प्रदेश के विभिन्न कैटेगरी के चिकित्सालय अनुसार उनकी संख्या तथा उसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ के खाली पड़े पदों की संख्या क्या है। प्रदेश में कितने प्रतिशत पद कैटिगरी के हिसाब से कम हैं और उसका क्या कारण है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कैग ने कई आपत्तियां लगाई हैं उसको लेकर सरकार द्वारा क्या जवाब दिया गया। सरकार की तरफ से उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि खाली पड़े चिकित्सकों के पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि विपक्षी मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं हुए और सदन से वॉकआउट कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़े
प्रसव के दौरान महिलाओं और नवजात शिशुओं की मृत्यु की संख्या
कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने पूछा कि राज्य सरकार ने भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मानक 2012 के न्यूनतम मापदंड में राज्य अनुसार संशोधन कर किन-किन मानकों में सरकार ने क्या-क्या संशोधन किए हैं। इन मानक के अनुसार प्रदेश में डॉक्टर के कितने पद खाली हैं और मध्य प्रदेश में 2016 से 2024 तक विभिन्न कैटेगरी के अस्पताल में प्रसव तथा प्रसव के दौरान महिलाओं की मृत्यु तथा नवजात शिशु की मृत्यु की संख्या कितनी है।इसके अलावा मध्य प्रदेश में कितने प्रतिशत प्रसव ऑपरेशन से हुए हैं। कांग्रेस विधायक ने कहा कि वे पिछले 1 साल से इस मुद्दे को लेकर सवाल पूछ रहे हैं लेकिन हर बार जवाब में लिखा जाता है की जानकारी एकत्रित की जा रही है।जबकि मुरैना जिले में ही विशेषज्ञ चिकित्सकों के सभी पद खाली पड़े हुए हैं।
प्रतीकात्मक सोने की ईंट लेकर किया प्रदर्शन
कांग्रेस विधायकों ने परिवहन घोटाले की जांच को लेकर विधानसभा परिसर में मौजूद गांधी प्रतिमा के सामने अनोखा प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस विधायक अपने हाथों में प्रतीकात्मक सोने की ईंट और कंकाल बने कपड़े पहनकर आये और परिवहन घोटाले में शामिल सभी किरदारों को बेनकाब करते हुए जांच की मांग की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाते हुए कहा कि परिवहन घोटाला प्रदेश का नर्सिंग के बाद सबसे बड़ा घोटाला है और सरकार इसमें लीपापोती कर रही है। उन्होंने कहा इसी घोटाले के चलते मंत्री गोविंद राजपूत, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, इनके सहयोगी संजय श्रीवास्तव, संजय डांडे, वीरेश तुमराम जैसों ने हजारों करोड़ की संपत्ति बना ली है, सरकार इनकी जांच क्यों नहीं कराना चाहती।
https://www.amarujala.com/madhya-pradesh/bhopal/mp-budget-session-government-will-give-5000-incentives-every-month-to-laadli-sisters-cm-said-61-thousand-y-2025-03-13यह भी पढ़ें
दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
कांग्रेस के सोने की ईंट लेकर प्रदर्शन करने पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पास ईंट कहां से आई इस बात पर जांच होनी चाहिए। प्रशासन अपना काम कर रहा है, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं होली को लेकर रतलाम शहर काजी के पत्र पर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि होली का त्योहार हमारी संस्कृति से जुड़ा हुआ वह पर्व है जिसको हर धर्म और हर समाज के लोग मानते हैं। आपको रंग से अगर कोई दिक़्क़त है तो आप उस समय मत निकलिए। आपको कोई निमंत्रण नहीं दे रहा है कि आप होली खेलिए ही। मगर कोई अगर होली खेल रहा है उसके रंग में भंग भी मत डालिए।

MP Budget Session 2025: लोकतंत्र को जंजीर से बांधा जा रहा, बजट सत्र में बोले- नेता प्रतिपक्ष उमंगhttps://www.amarujala.com/madhya-pradesh/bhopal/mp-budget-session-2025-democracy-is-being-tied-in-chains-said-leader-of-opposition-umang-singhar-in-the-budg-2025-03-13
प्रसव के दौरान महिलाओं और नवजात शिशुओं की मृत्यु की संख्या
कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने पूछा कि राज्य सरकार ने भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मानक 2012 के न्यूनतम मापदंड में राज्य अनुसार संशोधन कर किन-किन मानकों में सरकार ने क्या-क्या संशोधन किए हैं। इन मानक के अनुसार प्रदेश में डॉक्टर के कितने पद खाली हैं और मध्य प्रदेश में 2016 से 2024 तक विभिन्न कैटेगरी के अस्पताल में प्रसव तथा प्रसव के दौरान महिलाओं की मृत्यु तथा नवजात शिशु की मृत्यु की संख्या कितनी है।इसके अलावा मध्य प्रदेश में कितने प्रतिशत प्रसव ऑपरेशन से हुए हैं। कांग्रेस विधायक ने कहा कि वे पिछले 1 साल से इस मुद्दे को लेकर सवाल पूछ रहे हैं लेकिन हर बार जवाब में लिखा जाता है की जानकारी एकत्रित की जा रही है।जबकि मुरैना जिले में ही विशेषज्ञ चिकित्सकों के सभी पद खाली पड़े हुए हैं।
प्रतीकात्मक सोने की ईंट लेकर किया प्रदर्शन
कांग्रेस विधायकों ने परिवहन घोटाले की जांच को लेकर विधानसभा परिसर में मौजूद गांधी प्रतिमा के सामने अनोखा प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस विधायक अपने हाथों में प्रतीकात्मक सोने की ईंट और कंकाल बने कपड़े पहनकर आये और परिवहन घोटाले में शामिल सभी किरदारों को बेनकाब करते हुए जांच की मांग की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाते हुए कहा कि परिवहन घोटाला प्रदेश का नर्सिंग के बाद सबसे बड़ा घोटाला है और सरकार इसमें लीपापोती कर रही है। उन्होंने कहा इसी घोटाले के चलते मंत्री गोविंद राजपूत, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, इनके सहयोगी संजय श्रीवास्तव, संजय डांडे, वीरेश तुमराम जैसों ने हजारों करोड़ की संपत्ति बना ली है, सरकार इनकी जांच क्यों नहीं कराना चाहती।
https://www.amarujala.com/madhya-pradesh/bhopal/mp-budget-session-government-will-give-5000-incentives-every-month-to-laadli-sisters-cm-said-61-thousand-y-2025-03-13यह भी पढ़ें
MP Budget: लाड़ली बहनों को हर महीने 5000 इंसेंटिव देंगी सरकार, CM बोले- 1 साल में 61 हजार युवाओं को दी नौकरी